
महादेव बेटिंग ऐप मामले में ED की बड़ी छापेमारी, जब्त की गई ₹573 की संपत्ति
AajTak
ईडी की जांच से पता चला है कि मेसर्स महादेव ऑनलाइन बुक बेटिंग ऐप ने बड़ी मात्रा में अपराध की आय हासिल की है और इस तरह के पीओसी को बेनामी बैंक अकाउंट्स के एक जाल के जरिए लूटा जा रहा था.
प्रवर्तन निदेशालय (ED), रायपुर जोनल ऑफिस ने 16 अप्रैल को 'महादेव ऑनलाइन बुक बेटिंग एपीपी मामले' में धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के तहत दिल्ली, मुंबई, इंदौर, अहमदाबाद, चंडीगढ़, चेन्नई और संबलपुर (ओडिशा) स्थित कई जगहों पर तलाशी अभियान चलाया है. तलाशी के बाद 3.29 करोड़ रुपये का कैश जब्त किया गया है. 573 करोड़ रुपये से ज्यादा के अकाउंट्स को फ्रीज किया गया. इसके साथ ही कई आपत्तिजनक दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड्स को जब्त किया गया.
ईडी की तलाशी में विकास इकोटेक लिमिटेड, जेटीएल इंडस्ट्रीज, आईआईटीएल (इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट लिमिटेड), ईज माई ट्रिप और अन्य शामिल हैं. सूत्रों ने बताया कि विकास इकोटेक के परिसरों से भारी मात्रा में नकदी और मांगे गए बॉन्ड जब्त किए गए हैं. इनमें आपत्तिजनक दस्तावेज भी शामिल हैं, जो शेल संस्थाओं और संबंधित फर्म के बीच संबंधों को उजागर करते हैं, जिसकी जांच चल रही है.
जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी
सूत्रों के मुताबिक, ईडी अधिकारियों ने जांच में शामिल होने और बयान दर्ज करने के लिए ईडी रायपुर जोन कार्यालय में उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किए हैं. ईडी की जांच से पता चला है कि मेसर्स महादेव ऑनलाइन बुक बेटिंग ऐप ने बड़ी मात्रा में अपराध की आय हासिल की है और इस तरह के पीओसी को बेनामी बैंक अकाउंट्स के एक जाल के जरिए लूटा जा रहा था. ईडी की जांच से पता चला है कि इन सट्टेबाजी प्लेटफार्म्स द्वारा उत्पन्न फंड को भारत से बाहर ट्रांसफर किया जा रहा था और बाद में विदेशी FPIs के नाम पर भारतीय शेयर बाजार में लगाया गया था.
यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय हेराल्ड केस: कांग्रेस और बीजेपी में तीखी बहस, ईडी की कार्रवाई पर उठे सवाल
इन फंडों को कुछ कंपनियों में लगाया गया, जिससे कुछ SME सेक्टर सेक्योरिटीज के मूल्य में उतार-चढ़ाव हो सके और आम निवेशकों को धोखा दिया जा सके. तलाशी के दौरान इनमें से कुछ निवेशों की पहचान की गई और उन्हें फ्रीज कर दिया गया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







