
'महादेव ऐप से मिलता है पैसा, छत्तीसगढ़ में लोग भी कहते हैं BhuPay करो', केंद्रीय मंत्री का CM पर हमला
AajTak
भोपाल में बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, महादेव ऐप से सीएम बघेल और उनके मंत्रियों को पैसे देते हैं. छत्तीसगढ़ में तो लोग कहते हैं कि Gpay, PhonePe की तरह 'BhuPay' करें.
छत्तीसगढ़ में इन दिनों 'महादेव बैटिंग ऐप' चर्चा का विषय बना हुआ है. केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने दावा किया है कि इस ऐप के प्रमोटर्स ने सीएम भूपेश बघेल को करीब 508 करोड़ रुपये का भुगतान किया है. हालांकि ये अभी जांच का विषय है. वहीं इस मामले को बीजेपी ने हाथो-हाथ लिया और भूपेश बघेल के साथ-साथ कांग्रेस पर हमलावर है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सीएम पर तंज कसते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में तो लोग कहते हैं कि 'BhuPay' करें.
भोपाल में बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, महादेव ऐप से पैसे बघेल और उनके मंत्रियों को देते हैं. छत्तीसगढ़ में तो लोग कहते हैं कि Gpay, PhonePe की तरह 'BhuPay' करें.
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने भी छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बघेल पर हमला बोलते हुए कहा कि इन्होंने तो महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा. छत्तीसगढ़ के सीएम बताएं उनका घोटाले से क्या संबंध है. पूरा छत्तीसगढ़ एक ही बात बोल रहा है. 30% टक्का, आपका काम पक्का' पैसा जुआ खेलने वालों का है. गरीबों को लूटा है महादेव एप के जरिए. सब को पता है इस एप के तार कहां तक जुड़े हैं. यहां के मुख्यमंत्री बौखला गए हैं.
वहीं सीएम बघेल ने इस मामले में कहा कि इससे बड़ा क्या मजाक हो सकता है. किसी को पकड़ा कर अगर मैं पीएम का नाम बुलवा दूं तो क्या आप पीएम से पूछताछ करेंगे. किसी का नाम उछालना बहुत आसान है. उन्होंने कहा कि बीजेपी चुनाव नहीं लड़ रही है. एजेंसियां चुनाव लड़ रही हैं ये सभी बीजेपी के पक्ष में हैं. मुझे सिर्फ बदनाम कर रहे हैं. कोई शर्म नहीं है बीजेपी वालों को. बीजेपी मुझसे डर गई है, इसलिए मेरा नाम लेके मुझे बदनाम कर रही है.
अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल पर बोला हमला
वहीं दिल्ली में प्रदूषण को लेकर अनुराग ठाकुर ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है. उन्होंने कहा, "केजरीवाल बड़ी-बड़ी बात करते हैं, लेकिन जो स्मॉग टॉवर्स लगाए थे, उनका क्या हुआ? पंजाब और दिल्ली में आप की सरकार है, लेकिन दोनों में अब प्रदूषण की गारंटी कौन लेगा? झूठ की राजनीति करते हैं, लेकिन आज दिल्ली को गैस चम्बर्स बना दिया है."

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










