
'महात्मा गांधी की जगह नोट पर हो नेताजी की फोटो', हिंदू संगठन की मांग पर BJP ने दिया ये जवाब
AajTak
अखिल भारत हिंदू महासभा ने नोट पर महात्मा गांधी की जगह नेताजी सुभाष चंद्र बोस की फोटो लगाए जाने की मांग की है. इस मांग को लेकर पश्चिम बंगाल बीजेपी की प्रतिक्रिया आई है.
देश में नोट पर महात्मा गांधी की तस्वीर छपी होती है. अखिल भारत हिंदू महासभा (ABHM) ने शुक्रवार को ये मांग की थी कि नोट पर महात्मा गांधी की जगह नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर लगाई जानी चाहिए. हिंदू महासभा ने अपनी मांग के समर्थन में ये तर्क दिया था कि स्वतंत्रता संग्राम में सुभाष चंद्र बोस का योगदान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से जरा भी कम नहीं था.
इसे लेकर अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की पश्चिम बंगाल इकाई की प्रतिक्रिया आई है. पश्चिम बंगाल बीजेपी के प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा है कि हमारी पार्टी मतदाताओं को किसी विशेष समुदाय या धर्म के चश्मे से नहीं देखती है. उन्होंने आगे कहा कि वे जो कह रहे हैं, हम उस पर जोर नहीं देना चाहते लेकिन कहना चाहते हैं कि हम किसी विशेष समुदाय या धर्म के चश्मे के साथ राजनीति नहीं करते.
गौरतलब है कि एबीएचएम की ओर से दुर्गा पूजा के दौरान महिषासुर की प्रतिमा को लेकर हंगामा हो गया था. तब संगठन की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा में महात्मा गांधी की तरह दिखने वाले महिषासुर की प्रतिमा स्थापित की गई थी जिसे लेकर विवाद हुआ था. अब इसके कुछ ही समय बाद संगठन की ओर से नोट पर महात्मा गांधी की जगह सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर लगाने की मांग की गई है.
ABHM के प्रदेश अध्यक्ष ने उठाई मांग
एबीएचएम के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रचूड़ गोस्वामी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि हमें लगता है कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी का योगदान महात्मा गांधी से कम नहीं था. इसलिए भारत के सबसे महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी को सम्मानित करने का सबसे अच्छा तरीका नोट पर उनकी तस्वीर लगा देना है. गांधीजी की तस्वीर को नेताजी के साथ रिप्लेस कर दिया जाना चाहिए.
पंचायत चुनाव लड़ेगी ABHM

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







