
महंत नरेंद्र गिरि केसः रिमांड के दौरान तीनों आरोपियों से कई सवाल पूछेगी CBI, ऐसे बनी है लिस्ट
AajTak
सीबीआई की कस्टडी रिमांड में आनंद गिरि, आद्या तिवारी और संदीप तिवारी से तीन अलग अलग टीमें अलग-अलग और फिर आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेंगी. सीबीआई तीनों आरोपियों से पूछताछ के साथ-साथ महंत नरेंद्र गिरि के मोबाइल फोन और बाघमबारी गद्दी में लगे सीसीटीवी के फुटेज को हासिल करेगी.
महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में सीबीआई कोर्ट ने सभी 3 आरोपियों की 7 दिन के लिए कस्टडी रिमांड मंजूर कर ली है. मंगलवार की सुबह 10 बजे से 4 अक्टूबर शाम 6 बजे तक सीबीआई आरोपी आनंद गिरि, आद्या तिवारी और संदीप तिवारी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. आरोपियों से पूछताछ के साथ-साथ सीबीआई महंत नरेंद्र गिरि के मोबाइल और बाघमबारी गद्दी में लगे सीसीटीवी की डीवीआर का फुटेज हासिल कर उसे खंगालेगी.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









