
महंगे तेल-गैस पर सियासी घमासान, सिलेंडर लेकर कांग्रेस ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, दागे ताबड़तोड़ सवाल
AajTak
पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से लोग हलकान हैं. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लगातार दूसरे दिन प्रीमियम पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर की ऊपर की कीमत पर बिका. देशभर में बेतहाशा बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों से आम आदमी परेशान है तो वहीं राजनीतिक दल भी धरना प्रदर्शन में जुटे हुए हैं. वहीं दिल्ली में कांग्रेस ने खाली गैस सिलेंडर के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर ताबड़तोड़ सवाल दागे.
पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से लोग हलकान हैं. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लगातार दूसरे दिन प्रीमियम पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर की ऊपर की कीमत पर बिका. देशभर में बेतहाशा बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों से आम आदमी परेशान है तो वहीं राजनीतिक दल भी धरना प्रदर्शन में जुटे हुए हैं. दिल्ली में कांग्रेस ने खाली गैस सिलेंडर के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर ताबड़तोड़ सवाल दागे. कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने सोमवार को कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के साथ बबर्रता करने की ठान ही ली है, लेकिन अब देश के हर चू्ल्हे-चौके, हर गृहणी, और आम आदमी की कमर तोड़ने का भी फैसला कर लिया है. केंद्र सरकार ने चूल्हे-चौके में भी महंगाई की आग लगा दी है.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











