
महंगाई को लेकर कांग्रेस करेगी दिल्ली में मेगा रैली, देखें अजय कुमार लल्लू ने क्या बताया
AajTak
जन जागरण अभियान के बाद अब कांग्रेस पार्टी एक मेगा रैली करने वाली है और जाहिर है कि पूरे राज्यों में आंदोलन छिड़ने के बाद ये रैली दिल्ली में होने जा रही है. उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आजतक से खास बातचीत में बताया कि ये रैली नहीं है ये कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन है और महंगाई एक सबसे बड़ा विषय है जिसमें आम आदमी से लेकर सब परेशान हैं. गरीब के मुंह से निवाला छिनता जा रहा है, रसोई गैस के दाम एक हजार से ऊपर पहुंच गया है. महंगाई को लेकर सोनिया गांधी जी के नेतृत्व में सभी स्तर पर कांग्रेस पार्टी लगातार पद यात्रा कर रही है, विरोध प्रदर्शन कर रही है और 29 नवंबर के बाद कांग्रेस इसे बड़े रूप में दिल्ली से ये प्रदर्शन करेगी. देखें आगे क्या बोले अजय कुमार लल्लू.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











