
महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आज कांग्रेस का हल्ला बोल, प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेंगे कार्यकर्ता
AajTak
देश में लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और हाल ही में जरूरी सामानों पर लगाई गई जीएसटी के विरोध में कांग्रेस आज प्रदर्शन करेगी. कांग्रेस के सांसद संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक विरोध मार्च निकालेंगे तो वहीं पार्टी नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय से मार्च करते हुए प्रधानमंत्री आवास तक पहुंचकर उसका घेराव करेंगे. इस प्रदर्शन में राहुल गांधी, अशोक गहलोत, जयराम रमेश समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे.
देश में लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और जरूरी सामान पर लगाई गई जीएसटी के खिलाफ कांग्रेस आज विरोध प्रदर्शन करेगी. कांग्रेस के सांसद सुबह 11 बजे संसद भवन से राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च करेंगे. इसके साथ ही सुबह करीब 10 बजे सीनियर नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय से मार्च करते हुए निकलेंगे और प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेंगे.
इस विरोध प्रदर्शन में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल होंगे. गहलोत के सुबह नौ बजे तक दिल्ली पहुंचने की संभावना है. कांग्रेस मुख्यालय में सुबह राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी ब्रीफिंग की जाएगी. इसमें केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, जयराम रमेश मौजूद रहेंगे.
कांग्रेस बीते कुछ दिनों से महंगाई के खिलाफ लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है. संसद के भीतर और बाहर लगातार पार्टी के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. पार्टी के सांसदों ने संसद सत्र के दौरान गांधी प्रतिमा के सामने महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया. कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी महंगाई को लेकर केंद्र पर लगातार हमलावर हैं.
बीते 2 अगस्त को राज्यसभा में महंगाई के मुद्दे पर जमकर बहस हुई थी, जिसमें देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने विपक्ष के सवालों के जबाव दिए. दोपहर 2 बजे शुरू हुई बहस 5 घंटे तक चलती रही. विपक्ष ने देश में बढ़ती महंगाई रोकने के लिए सरकार के कदम को नाकाफी बताया. वहीं निर्मला सीतारमण ने महंगाई को काबू करने के लिए सरकार के लिए फैसलों को सामने रखा था.
संसद में अनोखा प्रदर्शन
महंगाई के विरोध के लिए विपक्ष के सदस्यों को अनोखा तरीका अपनाते देखा गया. कांग्रस की एमपी रजनी पाटिल अपने गले में टमाटर-गोभी की माला लटकाए विरोध करती नजर आईं. रजनी सिंह ने कहा कि सब्जियों के भाव आसमान छू रहे हैं. गोभी, टमाटर, बेंगन के 150 रुपये किलो के ऊपर है. ऐसे में आम जनता का घर चलाना बहुत मुश्किल हो रहा है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








