
मस्जिद में अखिलेश की मीटिंग पर विवाद, विरोध पर इमाम नदवी क्या बोले? देखें
AajTak
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के संसद के पास एक मस्जिद में बैठक को लेकर विवाद जारी है. भारतीय जनता पार्टी आरोप लगा रही है कि मस्जिद में अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने राजनीतिक बैठक की है. बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा ने एक सांसद से जुमे की नमाज़ के बाद राजनीतिक बैठक की अनुमति मांगी थी, लेकिन समाजवादी पार्टी के सांसद ने इसकी आज्ञा नहीं दी. बीजेपी राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष और दिल्ली की मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि सांसद दोहरे लाभ के पद पर हैं.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










