
मस्जिदों पर मेड-इन-चाइना की छाप और मुस्लिमों पर ड्रैगन का दबाव... चीन में क्यों मचा बवाल?
AajTak
चीन में मस्जिदों से गुबंद और मीनारें हटाई जा रही हैं, जबकि कई शहरों में इन्हें पूरी तरह से गिरा दिया गया. एक डेटा के मुताबिक, कुछ ही सालों के भीतर चीन से 16 हजार मस्जिदों के स्ट्रक्चर से छेड़छाड़ हुई. मौजूदा सरकार का मानना है कि देश की हर चीज पर चाइनीज-स्टाइल की छाप होनी चाहिए. इसे सिनिसाइजेशन कहते हैं यानी चीनीकरण करना.
फिलहाल कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना का काफी ध्यान इस्लाम के चीनीकरण पर है. वो लगातार इस धर्म से जुड़े प्रतीकों में बदलाव कर रही है ताकि वे चीन का ही हिस्सा लगने लगें. इसकी शुरुआत साल 2018 में राष्ट्रपति शी जिनपिंग की एक स्पीच से हुई. शी ने कहा कि वे चाहते हैं कि देश में रहने वाले हर मजहब के लोग चीन से खुद को जुड़ा महसूस करें, इसके लिए उन्हें चीनी प्रतीकों और तरीकों को अपनाना होगा. इसके बाद से बदलाव शुरू हो गया.
इस्लाम के चीनीकरण की कोशिश न्यूज मीडिया रेडियो फ्री एशिया की एक रिपोर्ट इस बारे में बात करती है. उसके मुताबिक चीनी प्रशासन ने पांच सालों का प्रोग्राम बनाया, जिसमें इस्लाम का सिनिसाइजेशन हो जाना चाहिए. यानी इस धर्म को मानने वाले अपनी धार्मिक पहचान को छोड़ दें, जैसे लंबी दाढ़ी रखना, अलग कपड़े पहनना, या मस्जिदों में बार-बार जाना.
कितने मुसलमान हैं चीन में?
बता दें कि चीन में मुस्लिमों के दो समुदाय उइगर और हुई मुसलमान चीन के तीसरे और चौथे नंबर की एथनिक माइनोरिटी हैं. इसके अलावा भी इनके कई समुदाय हैं, जिनकी कुल आबादी लगभग 26 मिलियन है. हुई मुस्लिम इनमें सबसे पुराने हैं, जो लगभग 13 सालों से चीन में रहते आए. वे हाल तक अपनी मजहबी पहचान को अलग रखने में कामयाब रहे थे, लेकिन अब ये भी चपेट में हैं.
चीन ने इसके लिए बीजिंग, शंघाई, हुनान, युन्नान समेत 8 राज्यों से मुस्लिम प्रतिनिधि बुलाए और उनसे प्लान शेयर किया. मस्जिदों में कहा गया कि वो ज्यादा से ज्यादा चीनी बातों का प्रचार-प्रसार करें, जिससे मुसलमान अपनी मजहबी पहचान में उतने कट्टर न रहें.
सबसे ज्यादा फर्क मस्जिदों पर पड़ा उससे गुंबद और मीनारें हटाई जाने लगीं. साल 2014 में वहां लगभग 38 हजार मस्जिदें थीं. इन्हें गिराने या स्ट्रक्चर को चीनी बनाने का काम चलने लगा. फिलहाल कितनी मस्जिदें ढहाई या बदली जा चुकी हैं, इसका निश्चित डेटा नहीं. लेकिन ऑस्ट्रेलियन स्ट्रेटजिक पॉलिसी इंस्टीट्यूट (ASPI) का मानना है कि 16 हजार मस्जिदों को नुकसान पहुंचाया गया. इसमें से साढ़े 8 हजार को पूरी तरह से गिरा दिया गया. ASPI ने ये डेटा सैटेलाइट के जरिए निकाला था.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








