
'मशीन में पैसे डालो और बुलेट्स निकालो...', अमेरिका में दूध और अंडों की तरह खरीद सकेंगे बंदूक की गोलियां
AajTak
अमेरिकन राउंड्स नाम की कंपनी इन वेंडिंग मशीनों को ग्रोसरी स्टोर में लगा रही है. कंपनी का कहना है कि इन मशीनों में एक आइडेंटिफिकेशन स्कैनर और फेशियल रिकग्निशन सॉफ्टवेयर लगा है, जो खरीदार की उम्र वेरिफाई करता है. इसके बाद ही आप आसानी से इन मशीनों से बुलेट्स खरीद सकेंगे.
अमेरिका में गन वायलेंस की वारदातें दुनिया में किसी अन्य देश की तुलना में सबसे अधिक होती हैं. लेकिन इस तथ्य के बावजूद कई अमेरिकी शहरों में दूध और अंडों की तरह बंदूक की गोलियों को आसानी से खरीदा जा सकेगा. इसके लिए बकायदा कई ग्रोसरी स्टोर्स में वेंडिंग मशीनें लगाई गई हैं. इन मशीनों से आप कभी भी किसी भी समय आसानी से बंदूक की गोलियां खरीद सकेंगे.
अमेरिका के अलाबामा से लेकर ओकलाहोमा और टेक्सास के ग्रोसरी स्टोर में बुलेट्स खरीदने के लिए दूध की वेंडिंग मशीनों के बगल में इन बंदूक की गोलियों वाली वेंडिंग मशीनों को देखा जा सकता है. फिलहाल ये वेंडिंग मशीनें ओकलाहोमा, टेक्सास और अलाबामा इन तीन शहरों के किराने स्टोर्स पर ही देखने को मिलेंगी. इन्हीं एटीएम की तरह ह आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.
अमेरिकन राउंड्स (American Rounds) नाम की कंपनी इन वेंडिंग मशीनों को ग्रोसरी स्टोर में लगा रही है. कंपनी का कहना है कि इन मशीनों में एक आइडेंटिफिकेशन स्कैनर और फेशियल रिकग्निशन सॉफ्टवेयर लगा है, जो खरीदार की उम्र वेरिफाई करता है. इसके बाद ही आप आसानी से इन मशीनों से बुलेट्स खरीद सकेंगे.
वेंडिंग मशीनों से आराम से निकाल सकेंगे बुलेट्स
कंपनी का कहना है कि एज वेरिफिकेशन टेक्नोलॉजी (Age Verification Technology) का मतलब है कि इस तरीके से गोलियां खरीदना ऑनलाइन खरीदारी से अधिक सुरक्षित हैं क्योंकि इसके लिए आपको अपनी उम्र का प्रमाणपत्र रिटेल स्टोर को देना पड़ता है.
कंपनी का कहना है कि 21 साल से अधिक उम्र वाले कस्टमर्स इन वेंडिंग मशीनों से आसानी से गोलियां खरीद सकते हैं. हमारे ऑटोमैटिक बुलेट डिस्पेंसर 24/7 उपलब्ध हैं. आपको स्टोर पर घंटों और लंबी लाइनों में नहीं इंतजार नहीं करना पड़ेगा. किसी भी समय पर आप गोलियां खरीद सकते हैं. इन वेंडिंग मशीनों में इनबिल्ट AI टेक्नोलॉजी, कार्ड स्कैनिंग क्षमता और चेहरे की पहचान करने वाले सॉफ्टवेयर लगे हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











