
मशहूर फिल्म डायरेक्टर के घर में बिल्ली ने रोकी चोरी, घटना CCTV में कैद
AajTak
मुंबई में एक बिल्ली ने मशहूर फिल्म डायरेक्टर के घर में चोर को चोरी करने से रोक दिया. यह घटना घर में लगे सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गई. दरअसल, फिल्म डायरेक्टर स्वप्ना जोशी मुंबई के अंधेरी इलाके में रहती हैं. रविवार देर रात करीब साढ़े तीन बजे चोर बड़ी ही चालाकी से पाइप के सहारे छह मंजिल चढ़कर डायरेक्टर के फ्लैट में घुस गया था.
मुंबई से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जिसमें एक चोर छठी मंजिल पर स्थित फिल्म डायरेक्टर स्वप्ना जोशी के फ्लैट में घुसने के लिए पाइप से लटककर 6 मंजिल तक चढ़ गया. लेकिन आधी रात को घुसे चोर को यह नहीं पता था कि फ्लैट में डायरेक्टर की पालतू बिल्ली भी है. जिसने समय रहते सभी को सचेत कर दिया और एक बड़ी चोरी टल गई.
जानकारी के मुताबिक, फिल्म डायरेक्टर स्वप्ना जोशी मुंबई के अंधेरी इलाके में रहती हैं. रविवार देर रात करीब साढ़े तीन बजे चोर बड़ी ही चालाकी से पाइप के सहारे छह मंजिल चढ़कर डायरेक्टर के फ्लैट में घुस गया. फिर फ्लैट में घुसने के बाद वह चोरी करने की नीयत से इधर-उधर घूमता रहा. वह महंगे और कीमती सामान ढूंढने के लिए पूरे फ्लैट में घूमता रहा.
ये भी पढ़ें- मुंबई के सभी स्कूलों में लगेगा CCTV, बच्चियों से रेप की घटना के बाद फैसला
बिल्ली ने आवाज लगाकर सबको जगा दिया
लेकिन, जिस वक्त चोर घूम रहा था, उस वक्त डायरेक्टर एक कमरे में सो रही थीं, इसलिए उन्हें भनक तक नहीं लगी. चोर को इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनके फ्लैट में एक बिल्ली है, जिसने उसे देख लिया है. बिल्ली चालाकी से सोफे के पीछे छिपी रही और जब समय आया तो बिल्ली ने आवाज लगाकर सबको जगा दिया. साथ ही चोरी होने से बचा लिया.
देखें वीडियो...

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









