मशहूर नेता जो नाबालिग लड़कियों संग अश्लील पार्टी के लिए हुआ बदनाम
AajTak
इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी को एक अय्याश नेता के तौर पर जाना जाता है. उनके 'बुंगा बुंगा' पार्टी की खूब चर्चा होती रही है. जिसके लिए 18 साल से कम उम्र की लड़कियों को भी बुलाया जाता था.
एक ऐसा प्रधानमंत्री जिस पर सेक्स पार्टीज करने का आरोप लगा. इसकी वजह से वो जेल गया और उसे जीवनभर के लिए सरकारी दफ्तरों से बैन कर दिया गया. वो पीएम जिसपर पार्टी के दौरान लड़कियों के बीच लैप डांस कॉम्पिटिशन करवाने का आरोप लगा. इसमें जीतने वाली लड़की को पीएम के साथ सोने को कहा जाता था. इसे 'बुंगा बुंगा' पार्टी का नाम दिया गया था.
हम बात कर रहे हैं कि इटली के पूर्व पीएम सिल्वियो बर्लुस्कोनी की. जिनके बुंगा बुंगा पार्टी के बारे में पहली बार अक्टूबर 2010 में पता चला था. तब वे पीएम के पद पर थे. बाद में 2013 में एक अदालत ने नाबालिग संग सेक्स के मामले में उन्हें दोषी करार दिया था. हालांकि, फैसले के खिलाफ उन्होंने अपील किया और फिर उनके पक्ष में फैसला आया.
बता दें कि पिछले हफ्ते इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी ने खुद से 53 साल छोटी महिला से 'प्रतीकात्मक शादी' की. 85 साल के बर्लुस्कोनी, इटली की 32 साल की सांसद मार्ता फासीना के साथ 'प्यार का जश्न' मनाते दिखे. इसकी वजह से वे एक बार फिर से चर्चा में है. बताया जा रहा है कि संपत्ति विवाद की वजह से उन्होंने औपचारिक शादी नहीं की.
पीएम के ही एक फोन से हुआ था 'बुंगा बुंगा' पार्टी का खुलासा
तत्कालीन पीएम ने पर्सनली एक पुलिस स्टेशन में फोन किया था. और एक 17 साल की लड़की करीमा एल महरौग को छोड़ने को कहा था. तब करीमा पर 2 लाख 51 हजार के ब्रेसलेट की चोरी का आरोप लगा था.
दरअसल, करीमा एल महरौग मोरक्को की रहने वाली थी. वो एक नाइटक्लब डांसर और सेक्स वर्कर थी. करीमा 'रूबी द हार्ट स्टीलर' के नाम से फेमस थी. रूबी ने ही पहली बार 'बुंगा बुंगा' के बारे में लोगों को बताया था. जिसके बारे में उसने कहा था कि एक लैप डांस कॉम्पिटिशन करवाया जाता है और जीतने वालों को बर्लुस्कोनी के साथ सोना होता था.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











