
मशहूर एक्टर का 45 की उम्र में निधन, होटल में खड़ी कार में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
AajTak
मलयाली फिल्मों के मशहूर एक्टर विनोद थॉमस का 45 साल की उम्र में निधन हो गया है. एक्टर पंपडी के पास एक होटल में खड़ी कार में मृत पाए गए हैं. पुलिस ने एक्टर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.
Vinod Thomas Died: सिनेमा की दुनिया से एक शॉकिंग खबर सामने आई है. मलयाली फिल्मों के मशहूर एक्टर विनोद थॉमस का 45 साल की उम्र में निधन हो गया है. एक्टर पंपडी के पास एक होटल में खड़ी कार में मृत पाए गए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है और एक्टर की मौत के कारण को पता लगाने की कोशिश में जुटी है.
कैसे हुई एक्टर की मौत?
पुलिस ने बताया है कि होटल प्रबंधन ने उन्हें ये जानकारी दी कि उनके होटल की पार्किंग में खड़ी कार में एक व्यक्ति काफी देर से है. पुलिस ने वहां पहुंचकर एक्टर को कार से निकाला और उन्हें करीबी हॉस्पिटल में जांच के लिए ले गई. लेकिन तब तक विनोद की मौत हो चुकी थी.
पुलिस ने न्यूज एजेंसी को दिए बयान में कहा- हमने एक्टर को कार के अंदर पाया था और फिर उन्हें पास के अस्पताल ले गए थे. डॉक्टरों ने उनकी जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने ये भी बताया है कि एक्टर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. हालांकि, एक्टर की मौत की वजह सामने नहीं आई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और एक्टर की मौत का कारण पता लगाने की कोशिश में जुट गई है.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












