
मलेशियाई विदेश मंत्री ने भारत को किया आगाह, कहा- हो सकता है रिएक्शन
AajTak
मलेशिया के विदेश मंत्री सैफुद्दीन अब्दुल्ला ने भारत में इस्लामोफोबिया को लेकर टिप्पणी की है. उन्होंने पैगंबर विवाद को लेकर कहा कि भारत में इस तरह की घटनाएं दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं. उन्होंने कहा कि इन घटनाओं को दोहराया नहीं जाना चाहिए.
पैगंबर पर बीजेपी नेताओं की विवादित टिप्पणी को लेकर आधिकारिक रूप से विरोध जता चुके इस्लामिक देश मलेशिया ने एक बार फिर इस्लामोफोबिया पर बयान दिया है. मलेशिया के विदेश मंत्री दातुक सेरी सैफुद्दीन अब्दुल्ला ने कहा है कि भारत में बढ़ते इस्लामोफोबिया का दक्षिण-पूर्व एशियाई क्षेत्र और अन्य देशों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.
मलेशियाई विदेश मंत्री ने ये बातें अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा के दौरान मलेशिया की समाचार एजेंसी Bernama से बातचीत में कही. सैफुद्दीन भारत-ASEAN देशों की विदेश मंत्री स्तरीय बैठक के लिए भारत में थे.
मलेशियाई समाचार एजेंसी से बातचीत में उन्होंने कहा कि ASEAN देशों में बड़ी संख्या में मुस्लिम आबादी है और इस तरह की इस्लामोफोबिक घटनाएं मुस्लिमों को प्रभावित कर सकती हैं क्योंकि आजकल खबरें तेजी से फैलती हैं.
उन्होंने कहा, 'भारत में होने वाली चीजों का असर हो सकता है. अगर हम सावधान नहीं रहे तो प्रतिक्रिया हो सकती है और यही बात हम नहीं चाहते हैं.'
सैफुद्दीन ने कहा कि विभिन्न धर्मों के लोगों के बीच समझ को बढ़ावा देने की जरूरत है और प्रस्ताव दिया कि मलेशिया और भारत इस दिशा में एक साझा मंच पर काम करने के लिए आगे आएं. उन्होंने कहा कि मलेशिया और भारत को अपने सदियों पुराने संबंधों को देखते हुए इस मुद्दे पर मिलकर काम करना चाहिए.
उन्होंने भारत की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के दो नेताओं द्वारा पैगंबर मोहम्मद के अपमान की घटना पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भारत में इस तरह की घटनाओं को दोहराया नहीं जाना चाहिए. मंत्री ने कहा, 'मलेशिया को सक्रियता से इन मुद्दों को संबोधित करना चाहिए. बेहतर होगा कि हम भारत के साथ मिलकर इस मुद्दे का समाधान करें.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.








