
मलाइका अरोड़ा के साथ नया शो लेकर आ रहे करण जौहर, बदलेंगे फैशन इंडस्ट्री
AajTak
करण जौहर एक बार फिर नया रियलिटी शो लेकर आ रहे हैं. ये शो फैशन से रिलेटेड होगा. जिसका नाम 'पिच टू गेट रिच' रखा गया है. करण जौहर के अलावा मलाइका अरोड़ा और मनीष मल्होत्रा भी इस शो में दिखाई देंगे.
बॉलीवुड के टॉप फिल्ममेकर करण जौहर अपने रियलिटी शो कॉफी विद करण को लेकर काफी सुर्खियां बटोरते रहे हैं. हाल ही में उन्हें 'द ट्रेटर्स' में भी देखा गया था. वहीं अब करण एक फैशन रियलिटी शो 'पिच टू गेट रिच' के साथ धमाकेदार वापसी करने को तैयार हैं. जियो हॉटस्टार पर आने वाले इस शो में करण जौहर के साथ मनीष मल्होत्रा और मलाइका अरोड़ा भी नजर आने वाले हैं.
बता दें कि आज यानी शुक्रवार को शो का पहला प्रोमो रिलीज किया गया है. जिसमें करण, मनीष और मलाइका के अलावा बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां नजर आ रही हैं.
कब से शुरू होगा ये शो?करण जौहर, मलाइका अरोड़ा और मनीष मल्होत्रा का ये नया फैशन शो 'पिच टू गेट रिच' का फॉर्मेट शार्क टैंक जैसा ही वाइब दे रहा है. लेकिन इस शो में बस फैशन स्टार्टअप से जुड़े लोग अपने आइडिया लेकर आ सकते हैं. जहां वो पैनल को अपने आइडिया देंगे और अपने स्टार्टअप का प्लान बताएंगे. जिसके बाद जज और गेस्ट उसमें पैसा लगाएंगे.
इस शो के ट्रेलर को शेयर कर करण जौहर ने लिखा, 'जब फैशन के फाउंडर अमीर बनने के लिए पिच करते हैं, तो कचिंग-कचिंग तो लाजमी है. हॉटस्टार स्पेशल्स, 'पिच टू गेट रिच' 20 अक्तूबर से सिर्फ जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम करेगा.'
बॉलीवुड सितारे भी आएंगे नजर वहीं करण जौहर के इस रियलिटी शो में बॉलीवुड के फेमस चेहरे भी नजर आएंगे. जिसमें बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार, नवीन जिंदल, ध्रुव शर्मा, रवि जयपुरिया, दर्पण सांघवी, गौरव डालमिया, वागीश पाठक और विनोद दुगर शामिल हैं. वहीं इनके अलावा सारा अली खान, सैफ अली खान, और अनन्या पांडे जैसे सितारे नजर आ रहे हैं.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











