
मलबे में दबे मकान, धराशायी सड़कें और लापता लोगों की तलाश... उत्तरकाशी के धराली में चारों ओर तबाही के निशान, देखें Ground Report
AajTak
ऐसे में धराली गांव से लगभग 35 किलोमीटर दूर भटवारी इलाके में ग्राउंड जीरो पर मौजूदा आज तक के संवाददाता ने मौजूदा स्थिति से रूबरू कराया. इस आपदा के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में सबसे बड़ी चुनौती मौसम है. मौसम बेहद खराब है. बारिश हो रही है. कई इलाकों में भारी बारिश का भी अलर्ट है. लेकिन धराली गांव तक पहुंचने के रास्ते में इतने लैंडस्लाइड हैं कि एनडीआरएफ और आईटीबीपी की टीमों को आगे बढ़ने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मंगलवार को भारी बारिश के बाद बादल फटने से भयानक तबाही मची. इस तबाही में धराली गांव तहस-नहस हो गया. पूरा गांव मलबे की चपेट में आया. पानी के सैलाब के बीच लोगों की चीख-पुकार ने दिल झकझोर दिया. इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की खबर है जबकि पचास से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं. इस बीच सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
इस तबाही की चपेट में एक आर्मी कैंप भी आया है. यहां पर आर्मी मेस और कैफे हैं. कई जवानों के हादसे लापता होने की आशंका है. हर्षिल में सेना की 14 राजपूताना राइफल्स की यूनिट तैनात है. हर्षिल में नदी के किनारे बना हैलीपैड भी बह गया है. भारी बारिश की वजह से हेलीकॉप्टर से राहत और बचाव का काम नहीं हो पा रहा है.
धराली आपदा को लेकर क्या है अपडेट?
NDRF की चार टीमें मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू में जुटी हैं. इसके अलावा आईटीबीपी की तीन टीमों को भी राहत कार्यों में लगाया गया है. राज्य और केंद्र सरकारेंस्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदी से दूर रहने की अपील कर रही हैं. राज्य सरकार लगातार हालत पर नजर बनाए हुए हैं.
लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर मलबा और बोल्डर गिरे हैं. इससे आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है. BRO युद्धस्तर पर नेशनल हाईवे को खोलने में जुटा है. हादसे में आर्मी कैंप भी चपेट में आया है. कई जवानों के लापता होने की खबर है. भारी बारिश की वजह से हेलीकॉप्टर से राहत और बचाव का काम नहीं हो पा रहा है.
धराली के खीर गंगा में आई बाढ़ से हर्षिल हेलीपैड के क्षेत्र में जलभराव हो गया है. उत्तरकाशी के निचले हिस्सों में बाढ़ का खतरा बन सकता है. तबाही के डर से अब कई लोग इलाका छोड़कर जा रहे हैं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









