
मर्सिडीज बेंज को ऑटो रिक्शावाले ने लगाया धक्का, वजह हैरान कर देगी
AajTak
लाल रंग की मर्सिडीज बेंज खराब हो गई थी. इसके बाद ऑटो वाले ने कीमती कार को अपने पैर से धक्का लगाया. तभी किसी ने यह वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि मर्सिडीज बेंज आगे है और ऑटो वाला उसे पीछे से धक्का मार रहा है.
आमतौर पर आपने देखा होगा कि कार खराब हो जाती है तो उसे किसी दूसरी गाड़ी के जरिए खींचकर एक से दूसरी जगह ले जाया जाता है, या फिर गाड़ी को क्रेन के जरिए ले जाया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी देखा है कि किसी कार को ऑटो से धक्का मारकर ले जाया जा रहा हो? यदि नहीं तो आज देख लीजिए. एक वायरल वीडियो में सामने आया है कि मर्सिडीज को ऑटोवाला अपने पैर से धक्का देते नजर आ रहा है. पुणे (महाराष्ट्र) शहर का यह वीडियो बताया जा रहा है.
सबसे बड़ी बात यह है कि यह कोई आम कार नहीं है. बल्कि जो कार वीडियो में दिखाई दे रही है वह मर्सिडीज बेंज (Mercedes-Benz) कार है. लाखों की कीमत वाली इस कार को धक्का मारते ऑटो वाले के वीडियो कों लाखोंं लोग देख चुके हैं. हजारों की संख्या में लाइक और कमेंट भी आ चुके हैं.
देखें वीडियो...
लाल रंग की मर्सिडीज बेंज हो गई थी खराब
बताया गया कि पुणे के कोरेगांव पार्क एरिया में लाल रंग की मर्सिडीज बेंज कार खराब हो गई थी. इसके बाद ऑटोवाले ने मर्सिडीज को अपने पैर से धक्का दिया. तभी किसी ने यह वीडियो बना लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया और देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि मर्सिडीज बेंज आगे है और ऑटोवाला उसे पीछे से पैर से धक्का मार रहा है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











