
मर्दाना चाल और जूते ने खोली पोल...पकड़ा गया मुंबई लोकल में बुर्का पहनकर लेडीज कोच में सफर करने वाला
AajTak
मुंबई लोकल के महिला डिब्बे में बुर्का पहनकर यात्रा करने के आरोप में 57 वर्षीय व्यक्ति को नासिक से पकड़ा गया. घटना 6 फरवरी को घाटकोपर स्टेशन की है, जिसका वीडियो वायरल हुआ था. जीआरपी ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की. पुलिस के मुताबिक, वह सिजोफ्रेनिया से पीड़ित है और इलाजरत है.
महाराष्ट्र में मुंबई की लोकल ट्रेन के महिला कोच में बुर्का पहनकर सफर करने के आरोप में 57 वर्षीय व्यक्ति को नासिक से हिरासत में लिया गया है. मामला 6 फरवरी का बताया जा रहा है, जब घाटकोपर रेलवे स्टेशन पर यह घटना सामने आई थी. अगले ही दिन इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने स्वत: संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की.
हालांकि किसी महिला यात्री ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई थी, फिर भी मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी ने विस्तृत जांच की. आरोपी की पहचान शेख अल्ताफ हुसैन इशाक के रूप में हुई है. उसे नासिक के मुक्तिधाम इलाके से पकड़ा गया.
जांच के दौरान पुलिस ने घाटकोपर और ठाणे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति 6 फरवरी को अप पाटलिपुत्र एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे से ठाणे स्टेशन पर उतरते हुए दिखाई दिया. इसके बाद वह एक लोकल ट्रेन में सवार हुआ. आगे की जांच में इगतपुरी और नासिक रोड स्टेशनों के कैमरों में वह बुर्का पहने नजर आया. एक वीडियो में उसे नासिक रोड स्टेशन पर फेंसिंग कूदते हुए भी देखा गया.
पुलिस ने 8 से 17 फरवरी के बीच नासिक शहर के 25 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. आखिरकार उसकी पहचान उसके चलने के खास अंदाज और जूतों के आधार पर की गई. पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्पष्ट जवाब नहीं दिए. उसके घर की तलाशी लेने पर वही जूते और बैग बरामद हुए, जो फुटेज में दिखाई दे रहे थे. परिवार के सदस्यों ने भी उसकी पहचान की पुष्टि की.पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इशाक मानसिक बीमारी सिजोफ्रेनिया से पीड़ित है और संभाजी नगर के एक मानसिक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. बताया गया है कि वह कभी-कभी अपनी चिकित्सकीय स्थिति के कारण घर से भटक जाता है. फिलहाल पुलिस मामले की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







