
मर्डर या हादसा? दिल्ली के नाले में लाश मिलने से फैली सनसनी, नहीं हो सकी शिनाख्त
AajTak
ईस्ट दिल्ली के एक नाले में एक शख्स की लाश मिली है. जिसकी शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है. हालांकि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है.
राजधानी दिल्ली के एक इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब वहां एक नाले में एक अज्ञात शख्स की लाश तैरती हुई मिली. शव की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लाश को नाले से बाहर निकाला. अब पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है. मामला कत्ल का लग रहा है.
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के अंकुर विहार इलाके में एक नाला है. मंगलवार सुबह उसी नाले में स्थानीय लोगों ने एक लाश तैरती देखी. ये मंजर देख कर लोग सकते में आ गए. फौरन इस बात की खबर करावल नगर पुलिस स्टेशन को दी गई.
मामला संगीन था, लिहाजा फौरन पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और नाले में तैरती उस लाश को बाहर निकाला. एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि पहले उस शव को मेडिकल जांच के लिए जेपीसी अस्पताल ले जाया गया और बाद में पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया.
पुलिस अधिकारी ने कहा कि मरने वाले के जिस्म पर कोई चोट के साफ निशान नहीं मिले हैं. और उसकी मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा. पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है.
पुलिस के मुताबिक, करावल नगर, सोनिया विहार और लोनी बॉर्डर सहित आस-पास के इलाकों में हाल ही में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जांच के लिए टीमें बनाई गई हैं ताकि व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित की जा सके. इस सिलसिले में आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रही है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.








