
मम्मी-पापा से गुस्सा थी बच्ची... भगवान को लिखा खत, अब जवाब भी आया
AajTak
आठ साल की बच्ची ने मम्मी-पापा से नाराज होकर भगवान को चिट्ठी लिखकर भेज दी. अब 6 महीने बाद वापस जवाब आया है. यह देखकर माता-पिता हैरान रह गए. इस पूरी घटना की जानकारी पैरेंट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर दी, जो काफी वायरल हो रहा है.
इंग्लैंड के समरसेट में 8 साल की एक बच्ची ने अपनी मम्मी-पापा से एक पपी पालने की परमिशन मांगी. इस पर उसके मां-पापा ने मना कर दिया. इस वजह से बच्ची नाराज हो गई.
न्यूजवीक की रिपोर्ट के मुताबिक, गुस्सा होकर बच्ची ने भगवान को एक चिट्ठी लिखी. ये कोई बड़ी नहीं थी,लेकिन माता-पिता को हैरानी तब हुई जब 6 महीने बाद डाक से उस चिट्ठी का जवाब भी आ गया. इसमें लिखा था कि वो कुत्ता गोद ले सकती है. भगवान की ओर से आए इस जवाब को पढ़कर बच्ची तो काफी खुश हुई, लेकिन माता-पिता हैरत में पड़ गए कि ये जवाब आखिर भेजा किसने?
भगवान को लिखी चिट्ठी का आया जवाब लड़की की मां, जो अपना नाम न बताना चाहती थीं, ने न्यूजवीक को बताया कि उसे यह समझ नहीं आया कि पत्र किसने लिखा, लेकिन उसे इसके पीछे का रहस्य बहुत पसंद आया और पत्र का जवाब मिलना हमेशा अच्छा लगता है.
बच्ची की लिखी चिट्ठी और उसके रहस्यमय जवाब को बच्ची के माता-पिता ने 13 अक्टूबर को रेडिट पर शेयर कर दिया. इसका कैप्शन था. मेरी बेटी द्वारा भगवान को लिखे गए पत्र का उत्तर किसने दिया?
बच्ची ने मम्मी-पापा से की थी कुत्ता लेने की जिद माता-पिता ने पोस्ट में लिखा - मेरी 8 साल की बेटी कुत्तों की बहुत बड़ी दीवानी है. हमारे पास पहले से ही एक कुत्ता है, लेकिन वह बार-बार रेस्क्यू सेंटर से एक और कुत्ते को घर लाने की मांग कर रही थी. हमने एक और कुत्ता घर लाने से मना कर दिया. इस वजह से वह परेशान और नाराज हो गई. वह गुस्से में अपने बेडरूम में चली गई और एक घंटे बाद एक लिफाफा लेकर बाहर आई.
मना करने पर भगवान को लिखा पत्र लड़की ने लिफाफा लेटर बॉक्स में जाकर गिरा दिया. छह महीने से भी ज़्यादा समय बाद, बच्ची के नाम एक टाइप किया हुआ पत्र आया, जो एक प्रीपेड रॉयल मेल लिफाफे में था. इस पर न तो वापसी का पता था और न ही डाक का निशान. नाम और पता हाथ से लिखा हुआ था.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












