
'मम्मी-पापा ने मुझे बंद कर रखा है', साक्षी-नीतू की Insta चैट आई सामने, साहिल-प्रवीण का भी जिक्र
AajTak
Sakshi Murder Case: दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में रविवार को 20 साल के साहिल ने नाबालिग लड़की साक्षी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए थे. इसके बाद उसने कई बार पत्थर से भी उसको कुचला था. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था. अब इस मामले में साक्षी और नीतू के बीच हुई चैट सामने आई है, जिसमें साहिल और प्रवीण का भी जिक्र है.
दिल्ली में हुए साक्षी मर्डर केस में अभी तक कई खुलासे हो चुके हैं. आरोपी साहिल खान ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है. अब साक्षी, साहिल, नीतू और प्रवीण की इंस्टाग्राम चैट सामने आई है. आजतक को मिली इस चैट में कई हैरान कर देने वाली बातें हैं. ये चैट 6 अप्रैल से 6 मई के बीच की है. दरअसल, 6 अप्रैल को साक्षी ने इंस्टाग्राम पर साहिल को 'Hi' लिखा. इसके साथ ही 14 अप्रैल की रात 2 बजे प्रवीण ने साक्षी को 'Hi' का मैसेज लिखा. ये भी कहा कि 'Baat karni hai'. इन मैसेज का साक्षी ने नीतू को स्क्रीनशॉट भेजा था.
उधर, नीतू और साक्षी के बीच हुई बातचीत भी सामने आई है. 6 मई को नीतू ने मैसेज किया, 'साक्षी यार कहां है तू, बात नहीं करेगी मुझसे?. इसके बाद साक्षी जवाब देती है, 'यार, मम्मी-पापा ने बंद करके रखा है घर में. फोन भी नहीं देते. मैं क्या करूं, भाग जाऊंगी'. हत्या के बाद सामने आई इस चैट से कई सवाल खड़े हो रहे हैं. साक्षी भागने की बात क्यों कर रही थी. साथ ही नीतू ये क्यों कहती है कि 'साक्षी यार कहां है तू, बात नहीं करेगी मुझसे?. पुलिस इन सवालों के जवाब तलाश रही है.
'ज्यादा बदमाश है क्या तू, कहां चली गई थी तेरी बदमाशगिरी'
इससे पहले ये भी सामने आया था कि वारदात के एक दिन पहले साक्षी, उसकी दोस्त भावना और झबरू नाम के एक लड़के ने मिलकर आरोपी साहिल को धमकाया था. इस धमकी के बाद साक्षी ने साहिल को कॉल भी की थी और कहा था कि अब कहां चली गई तेरी बदमाशगिरी. साक्षी की हत्या के बाद उसकी दोस्त भावना ने एक ऑडियो शेयर किया, जिसमें साक्षी साहिल से बात करते हुए सुनी जा सकती है. साक्षी कह रही है, 'ज्यादा बदमाश है क्या तू, कहां चली गई थी तेरी बदमाशगिरी'.
धमकी के बाद ऑडियो कॉल पर कसा तंज
इस ऑडियो में साहिल की आवाज नहीं आ रही है और सिर्फ साक्षी ही बोल रही है. सूत्रों के मुताबिक 27 मई की दोपहर 3:41 पर साक्षी और साहिल की वीडियो कॉल हुई जोकि काफी लंबी चली. इसके बाद 28 मई यानी मर्डर वाले दिन भी सुबह 7:19 पर साहिल और साक्षी के बीच दो वीडियो कॉल हुईं.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











