
ममता से खराब रिश्ते...फिर भी उपराष्ट्रपति, गहलोत बोले- आपने ये जादू कैसे किया धनखड़ साहब
AajTak
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से एक सवाल पूछा है. सवाल ये रहा है कि बंगाल के राज्यपाल रहते हुए आपके ममता बनर्जी से तनावपूर्ण रिश्ते रहे, फिर उपराष्ट्रपति चुनाव के दौरान उन्होंने अनुपस्थित रहने का फैसला कैसे कर लिया, ये कौन सा जादू था.
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के लिए सम्मान समारोह रखा. समारोह में गहलोत ने ये जानने का प्रयास किया है कि बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का घोर विरोध करने के बावजूद भी उपराष्ट्रपति चुनाव के दौरान उनकी पार्टी (TMC) को अनुपस्थित कैसे करवा दिया?
कार्यक्रम में अशोक गहलोत ने कहा कि पश्चिम बंगाल में गवर्नर के तौर पर ममता बनर्जी से उनकी तनातनी की खबरें हमेशा सुर्खियां बनी रहीं. गहलोत बोले कि तीन सालों में ऐसा कोई दिन नहीं था जिस दिन आप दोनों की चर्चा ना हुई हो. लेकिन जब आप उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बने, ममता बनर्जी ने आप को जिताने के लिए अनुपस्थित रहना स्वीकार किया, ये कैसा जादू आपने किया, जादूगर तो मैं हूं, लेकिन मुझसे बड़े जादूगर आप निकले. ये जादू क्या था मैं ये जानना समझना चाहता हूं.
अब जानकारी के लिए बता दें कि जब तक जगदीप धनखड़ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे, उनकी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी के साथ तकरार होती रही. मुद्दे अलग रहते थे, लेकिन विवाद हर बार खड़ा हो जाता. एक तरफ धनखड़ आरोप लगाते कि राज्य में अराजकता फैल रही है तो वहीं दूसरी तरफ ममता दावा करतीं कि राज्यपाल के केंद्र के कहने पर काम कर रहे हैं. ऐसे में आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार चलता रहा और दोनों के रिश्तों में हर बार तनाव देखा गया.
लेकिन अब जगदीप धनखड़ उप राष्ट्रपति बन गए हैं. वे अशोक गहलोत के कहने पर उनके रात्रि भोज में भी शामिल हुए हैं. उस रात्रि भोज में सभी विपक्षी दलों के नेता, विधायकों को निमंत्रण भेजा गया है. यहां ये जानना भी जरूरी हो जाता है कि अशोक गहलोत विपक्ष के नेता जरूर हैं लेकिन उनके जगदीप धनखड़ और उनके परिवार से अच्छे संबंध रहे हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









