
ममता बनर्जी ने लॉन्च किया 'आधार शिकायत पोर्टल', एक क्लिक में मिलेगा कार्ड
AajTak
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि बड़ी संख्या में आधार लिंक डीएक्टिवेट कर दिए गए हैं. अब उन्होंने एक पोर्टल लॉन्च किया है, जिसपर लोग अपनी शिकायत कर सकेंगे, और जरूरत पड़ने पर उन्हें नया कार्ड जारी किया जाएगा.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आधार को लेकर केंद्र सरकार पर बड़े आरोप लगाए हैं. सीएम का दावा है कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी संख्या में लोगों के आधार लिंक डीएक्टिवेट कर दिए गए हैं. इसी को लेकर उन्होंने एक 'आधार शिकायत पोर्टल' लॉन्च की हैं, जो कल से काम करना शुरू कर देगा.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "हम आवश्यक कार्रवाई करेंगे. अगर जरूरत पड़ी तो हम एक अलग कार्ड जारी करेंगे ताकि कोई भी हमारी सामाजिक कल्याण योजनाओं से वंचित न रहें." उन्होंने ऐलान किया कि जिन लोगों के आधार कार्ड डीएक्टिवेट किए जा रहे हैं, उनके लिए एक पोर्टल शुरू किया गया है, जिसका नाम है, "पश्चिम बंगाल सरकार आधार शिकायत पोर्टल (Aadhaar Grievances Portal of Government of WB)."
ये भी पढ़ें: 'पश्चिम बंगाल में नहीं लागू होगा NRC...', ममता बनर्जी ने बीजेपी पर साधा निशाना
जरूरत पड़ी तो दिए जाएंगे नए कार्ड
सीएम ममता ने कहा, "यह बंगाल है, दिल्ली नहीं. यहां गुंडागर्दी से चुनाव नहीं जीता जा सकता. यहां मीडिया की मदद से सांप्रदायिक मुद्दे नहीं उठाए जा सकते. लोगों को इस पोर्टल का इस्तेमाल करना चाहिए और जिन लोगों के आधार डीएक्टिवेट किए जा रहे हैं वे इस पोर्टल पर बताएं, अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें अलग कार्ड दिए जाएंगे."
मुख्यमंत्री ने पूछा कि आखिर चुनाव से ठीक पहले कार्ड निष्क्रिय करना, यह किस तरह की राजनीति है?'' उन्होंने कहा, "यह एक फासीवादी साजिश है. बीजेपी हिंसा भड़काने के अलावा क्या करती है? लोग राज्य सरकार को इसकी जानकारी क्यों नहीं देंगे और बीजेपी कार्यालयों का दौरा क्यों नहीं करेंगे? सभी जानते हैं कि भाजपा मतलब "भारतीय जनजल पार्टी" है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







