
ममता ने विपक्ष के नेताओं को लिखी चिट्ठी, लोकतंत्र बचाने के लिए BJP के खिलाफ एकजुट होने की अपील
AajTak
बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से एक दिन पहले तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने विपक्षी दलों के नेताओं को चिट्ठी लिखी है. इस चिट्ठी के जरिए ममता ने लोकतंत्र बचाने के लिए विपक्षी दलों से एकजुट होने की अपील की है.
बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से एक दिन पहले तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने आज बुधवार को विपक्षी दलों के नेताओं को चिट्ठी लिखी है. इस चिट्ठी के जरिए ममता ने लोकतंत्र बचाने के लिए विपक्षी दलों से एकजुट होने की अपील की है. नंदीग्राम में चुनाव प्रचार मंगलवार शाम को खत्म होने के बाद टीएमसी नेता ममता बनर्जी ने आज गैर-बीजेपी नेताओं को व्यक्तिगत रूप ने चिट्ठी भेजी है. ममता बनर्जी ने चिट्ठी में लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी विपक्षी दलों को बीजेपी के खिलाफ एकजुट होने की बात कही गई है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











