
ममता को दिल्ली पुलिस पर नहीं भरोसा, बंग भवन की सुरक्षा के लिए कोलकाता से आई स्पेशल फोर्स
AajTak
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और राज्य के अन्य महत्वपूर्ण अतिथियों के दिल्ली स्थित 'बंग भवन' की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. चाणक्यपुरी स्थित 'बंगा भवन' के बाहर पश्चिम बंगाल पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित पश्चिम बंगाल गेस्ट हाउस 'बंग भवन' के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करते हुए अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है. पश्चिम बंगाल से 22 सदस्यों की एक स्पेशल टीम बीती रात हवाई मार्ग से दिल्ली पहुंची, जिसे तुरंत गेस्ट हाउस की सुरक्षा में तैनात कर दिया गया है.
चाणक्यपुरी स्थित बंगा भवन से सामने आए विजुअल्स में सुरक्षा घेरा काफी सख्त नजर आ रहा है और आने-जाने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है. यह कदम राष्ट्रीय राजधानी में पश्चिम बंगाल के आधिकारिक गेस्ट हाउसों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है.
अधिकारियों ने सुरक्षा के इस बढ़ते स्तर के पीछे की वजहों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन 22 सुरक्षाकर्मियों की यह टुकड़ी अब दिल्ली में बंगाल के अतिथियों के ठिकानों की निगरानी करेगी. फिलहाल बंगा भवन के मेन गेट और आसपास दिल्ली पुलिस बल भी तैनात है.
'बंगाल वालों को डरा-धमका रही दिल्ली पुलिस...'
तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस बंगाल के उन लोगों को डरा-धमका रही है और परेशान कर रही है, जो रहने के लिए देश की राजधानी आए हैं.
कैमरे पर ममता बनर्जी को बंग भवन के बाहर तैनात दिल्ली पुलिस कर्मियों से बात करते हुए देखा गया. उन्होंने अधिकारियों से कहा, "आप यहां क्या कर रहे हैं? आप हमारे लोगों को क्यों धमका रहे हैं? वे इंसाफ मांगने आए हैं. कृपया सीधे-सादे गांव वालों को परेशान करना बंद करें."

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












