
ममता कुलकर्णी के हिट नंबर्स, सलमान- अक्षय कुमार संग दिखी शानदार केमिस्ट्री
AajTak
ममता कुलकर्णी जब भी स्क्रीन पर आतीं तहलका मचा देतीं. जवां दिलों कि धड़कनें तेज हो जातीं. भले ही एक्ट्रेस का करियर ग्राफ बहुत लंबा नहीं रहा, मगर उन्होंने कुछ ही समय में अपनी बोल्डनेस से जो हंगामा मचाया कि आज भी उनके आइटम नंबर्स काफी पॉपुलर हैं.
ममता कुलकर्णी 90 के दशक की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस मानी जाती हैं. मैगजीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट कराने से लेकर अपने बोल्ड आइटम नंबर्स तक एक्ट्रेस कई बार सुर्खियों में आईं. बड़ा बवाल भी हुआ. वे जब भी स्क्रीन पर आतीं तहलका मचा देतीं. जवां दिलों कि धड़कनें तेज हो जातीं. भले ही एक्ट्रेस का करियर ग्राफ बहुत लंबा नहीं रहा, मगर उन्होंने कुछ ही समय में अपनी बोल्डनेस से जो हंगामा मचाया कि आज भी उनके आइटम नंबर्स काफी पॉपुलर हैं. एक्ट्रेस का जन्म 20 अप्रैल 1972 को मुंबई में हुआ. एक्ट्रेस ने तमिल फिल्म Nanbargal से 19 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की. साल 1992 में उन्हें पहली हिंदी फिल्म मिली. नाम था मेरा दिल तेरे लिए. मगर उन्हें पहचान मिली इसी साल आई फिल्म तिरंगा से. इसके बाद वे वक्त हमारा है, भूकंप, बेताज बादशाह, गैंग्सटर, दिलबर, क्रांतिवीर, करण अर्जुन, बाजी, किस्मत, नसीब, किला, चाइना गेट, सेंसर और कभी हम कभी तुम जैसी फिल्मों में काम किया. उनके जन्मदिन के मौके पर बता रहे हैं एक्ट्रेस के कुछ सुपरहिट सॉन्ग्स.
'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.











