
ममता की चिट्ठी पर नड्डा बोले- दीदी ने हार मान ली, डूब रही TMC की नाव
AajTak
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के एकजुट होने के लिए विपक्षी नेताओं का आह्वान किये जाने पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कटाक्ष किया है. जेपी नड्डा ने कहा कि एक समान विचार वालों को एकजुट होने का पूरा हक है, लेकिन बीजेपी नेताओं के खिलाफ एकजुट करने का आह्वान बताता है कि ममता बनर्जी की नाव डूब रही है.
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के एकजुट होने के लिए विपक्षी नेताओं का आह्वान किये जाने पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कटाक्ष किया है. जेपी नड्डा ने कहा कि एक समान विचार वालों को एकजुट होने का पूरा हक है, लेकिन बीजेपी नेताओं के खिलाफ एकजुट करने का आह्वान बताता है कि ममता बनर्जी की नाव डूब रही है. जेपी नड्डा ने कहा कि लोकतंत्र में सबको अधिकार है कि चुनावी रणनीति में अपने वैचारिक पृष्ठभूमि वालों को इकट्ठा करे. ये पार्टी का आंतरिक मामला है. लेकिन बीजेपी और पीएम मोदी के खिलाफ एकजुट होने की बात करना इस बात का संकेत है कि ममता बनर्जी की नाव डूब रही है. वह अपनी डूबती नाव बचाने के लिए सबको एकजुट होने का आह्वान कर रही हैं. जेपी नड्डा ने कहा कि ममता बनर्जी ने मान लिया है कि उनकी नाव डूब रही है और अब वो मुसीबत में हैं.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











