
ममता का व्यक्तित्व उतना बड़ा नहीं है', INDIA ब्लॉक की लीडरशिप पर कांग्रेस नेता का पलटवार
AajTak
इंडिया ब्लॉक में नेतृत्व को लेकर चल रहा गतिरोध रुकने का नाम नहीं ले रहा है. अब नेतृत्व के सवाल पर बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने ममता बनर्जी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि ममता बनर्जी की पार्टी बंगाल तक ही सीमित है.
ममता बनर्जी के इंडिया ब्लाक को लीड करने वाले बयान के बाद सियासी पारा आसमान पर है. क्योंकि इंडिया ब्लॉक के नेताओं का बयान थमने का नाम नहीं ले रहा. सोमवार को बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने ममता बनर्जी को लेकर बड़ा बयान दिया. अखिलेश प्रसाद ने कहा कि ममता बनर्जी की पार्टी बंगाल तक ही सीमित है और नेशनल परिप्रेक्ष्य में ममता बनर्जी की पार्टी और उनका व्यक्तित्व उतना बड़ा नहीं है.
दरअसल महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही इंडिया गठबंधन के नेताओं में खींचतान बढ़ गई है. नेतृत्व को लेकर खींचतान की शुरुआत ममता बनर्जी के एक बयान से हुई, जिसमें उन्होंने इंडिया ब्लाक को लीड करने की इच्छा जाहिर की थी.
TMC नेता ने किया सर्मथन इंडिया ब्लाक के नेतृत्व को लेकर TMC के नेता कीर्ति आजाद ने भी बयान दिया है. उन्होने कहा कि 'माहौल स्पष्ट है. कुछ दल खुश नहीं हैं. वे चाहते हैं कि ममता बनर्जी अब INDIA ब्लॉक की कमान संभालें. कीर्ति आजाद ने आगे कहा कि स्ट्राइक रेट देखिए. कांग्रेस का स्ट्राइक रेट बीजेपी के सामने 10 प्रतिशत है, वहीं ममता का स्ट्राइक रेट 70 प्रतिशत है. बीजेपी से सीधी लड़ाई में ममता ही सक्षम हैं. कांग्रेस को ये बात समझनी चाहिए.
शिवसेना और सपा के नेताओं ने भी दी अपनी प्रतिक्रिया इंडिया ब्लॉक के कई और नेता भी ममता बनर्जी के बयान अपनी प्रतिक्रिया दी है. शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने कहा कि हमें ममता बनर्जी की राय पता है. हम चाहते हैं कि ममता हमारे साथ रहें. हम सभी एक साथ हैं. अगर कोई मतभेद भी है तो वो छोटे-मोटे हैं. हम कोलकाता जाकर ममता बनर्जी से इस पर बात करेंगे.
वहीं, इस पूरे मामले पर सपा के प्रवक्ता उदयवीर सिंह ने कहा कि अगर ममता ने कोई इच्छा जाहिर की है तो INDIA ब्लॉक के जो नेता हैं, वो उसपर विचार करके उनका सहयोग लें . इससे इंडिया गठबंधन मजबूत होगा. उन्होंने आगे कहा कि BJP को बंगाल में रोकने का काम किया था ममता ने. ममता बनर्जी के प्रति हमारी सहानुभूति सकारात्मकता है. ममता से दिल का रिश्ता पहले से है. ममता बनर्जी और उनकी पार्टी के प्रति हमारा 100% समर्थन और सहयोग है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







