
ममता आज नंदीग्राम से भरेंगी पर्चा, मंदिर जाकर लेंगी आशीर्वाद, फिर पैदल मार्च के जरिए शक्ति प्रदर्शन
AajTak
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज नंदीग्राम से अपना नामांकन दाखिल करेंगी. नामांकन से पहले ममता यहां मंदिर में पूजा करेंगी. नंदीग्राम से दीदी ने चुनाव को लेकर पूरी तरह से कमर कस ली है.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज नंदीग्राम से अपना नामांकन दाखिल करेंगी. नामांकन से पहले ममता यहां मंदिर में पूजा करेंगी. नंदीग्राम से दीदी ने चुनाव को लेकर पूरी तरह से कमर कस ली है. कल ममता नंदीग्राम पहुंचीं, यहां उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. ममता ने कहा कि हमें एक अप्रैल को उन्हें अप्रैल फूल बनाना है. ममता बनर्जी आज अपना नामांकन करने जा रही हैं. नंदीग्राम के महासंग्राम में ममता बता देना चाहती हैं कि उन्हें हराने का इरादा रखने वालों का हौसला पस्त हो जाएगा. ममता एक बार फिर मंदिर जाने वाली हैं और शिव की साधना करेंगी. दोपहर में वो हल्दिया में अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगी. उससे पहले ममता एक छोटी सी पदयात्रा भी करने वाली हैं.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











