
मप्र: वैक्सीन की दोनों डोज़ ले चुके लोग भी हो रहे कोरोना पॉजिटिव, नए वैरिएंट की आहट?
AajTak
मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना की रफ्तार तो पहले से ही लोगों को डरा रही थी, लेकिन अब कोरोना के एक वैरिएंट की आहट से सरकार भी सतर्क हो गई है.
आमतौर पर माना जाता है कि एक बार कोरोना होने पर व्यक्ति दोबारा संक्रमित नहीं होता लेकिन मध्यप्रदेश के सबसे बड़े शहर इंदौर में यह थ्योरी गलत होती दिख रही है. एमपी के सबसे बड़े शहर में कोरोना इस कदर कहर बरपा रहा है कि जो लोग वैक्सीन के दोनों डोज़ ले चुके और पहले भी कोरोना संक्रमित हो चुके लोग अब कोरोना की चपेट में आ रहे हैं. प्रशासन के लिए यह सिरदर्द बन गया है इसलिए अब सैंपल दिल्ली भेजे जा रहे हैं. मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना की रफ्तार तो पहले से ही लोगों को डरा रही थी, लेकिन अब कोरोना के एक वेरिएंट की आहट से सरकार भी सतर्क हो गई है. दरअसल, इंदौर में पिछले कुछ दिनों के दौरान ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां कोविड वैक्सीन के दोनों डोज़ लेने के बाद और एक बार पहले कोरोना से संक्रमित हो चुके लोग भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं. ऐसे मामलों के सामने आने के बाद प्रशासन की चिंता बढ़ गई है.
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











