
मन करता है अपने सारे दांत उखाड़ दूं... लाखों देकर लगवाए नकली दांत, शार्क जैसा दिखने लगा शख्स
AajTak
एक शख्स ने अपने दांतों को खूबसूरत बनाने के लिए उन्हें मॉडिफाई कराने के लिए जो किया वह उसकी सबसे बड़ी गलती थी. दरअसल, इसके बाद से उसके दांत शार्क जैसा दिखने लगे हैं.
कहते हैं कि लोगों को वैसे ही खुश रहना चाहिए जैसा भगवान ने उन्हें बनाया है लेकिन कुछ लोग खूबसूरत दिखने के लिए अपने चेहरे से लेकर बालों तक में बदलाव करवाते हैं. हालांकि, कई बार इनके नतीजे भयंकर होते हैं. हाल में एक डेंटल ट्रीटमेंट लेकर पछता रहे शख्स ने जब अपना अनुभव बताया तो लोग हैरान रह गए.
कैमरे के लिए लगवाए नकली दांत
दरअसल, जैक जेम्स को कैमरे पर अच्छा दिखने के लिए नकली दांत लगवाने थे. इसके लिए वे ब्रिटेन से तुर्की गए और £3,000 (लगभग 3 लाख रुपये) खर्च करके नकली दांत लगवाए. शुरुआत में तो जैक को अपने दांत अच्छे लगे लेकिन कुछ ही दिनों में उनके दांतों से खून आने लगा और मुंह से गंदी बदबू आने लगी. वे आनन फानन में मेनचेस्टर में एक डेंटिस्ट के पास पहुंचे.
दांत ठीक कराने हैं तो 20 लाख रुपये लगेंगे
डेंटिस्ट ने कई चेकअप और टेस्ट के बाद बताया कि उनके दांतों की हालत खराब है, काफी इंफेक्शन है और इन्हें ठीक करने में £20,000 (लगभग 20 लाख रुपये) लगेंगे. इंग्लैंड में ये इलाज इतना महंगा होने के चलते वे वापस तुर्की वाले डेंटिस्ट के पास पहुंचे. यहां जैक से कहा गया कि डेंटिस्ट की कोई गलती नहीं है और अगर आपको अपने दांत ठीक कराने हैं तो दोबार चार्ज देना होगा.
शार्क जैसे दिखने लगे असली दांत

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











