
मनोज तिवारी का केजरीवाल पर हमला, DTC, दिल्ली जल बोर्ड को लेकर उठाए कई सवाल
AajTak
मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार पर हमला बोला है. भाजपा सांसद ने कहा कि सरकार की हर बार सीएजी रिपोर्ट जारी होती है. 4 साल से सीएजी की ऑडिट रिपोर्ट विधानसभा में टेबल ही नहीं हुई. केजरीवाल क्यों छुपाना चाहते हैं इसका जवाब आरटीआई में आया है. 1 लाख 51 हजार 564 करोड़ रूपए दिल्ली का कहां चला गया है.
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने अरविंद केजरीवाल सरकार पर कई सवाल उठाए हैं. मनोज तिवारी ने कहा, भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद पर लाल किले से देश की चिंता जाहिर की गई. 2014 से इस पर चोट करने की कोशिश हो रही है, केजरीवाल इस बात से हिल गए हैं. उन्होंने कहा, आखिर क्या वजह रही कि केजरीवाल हिल गए.
भाजपा सांसद ने कहा कि सरकार की हर बार सीएजी रिपोर्ट जारी होती है. 4 साल से सीएजी की ऑडिट रिपोर्ट विधानसभा में टेबल ही नहीं हुई. केजरीवाल क्यों छुपाना चाहते हैं इसका जवाब आरटीआई में आया है. 1 लाख 51 हजार 564 करोड़ रूपए दिल्ली का कहां चला गया है.
DTC को लेकर सवाल DTC को लेकर सवाल करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि 2013 से DTC अच्छे मुनाफे में थी. पहले 38753 करोड़ का नुकसान (2019 तक का) दिखा दिया, लेकिन बैलेंस शीट में इसका कोई जिक्र नहीं है. 2020 और 21 के नुकसान का भी डिटेल नहीं दिया गया है.
दिल्ली जल बोर्ड मनोज तिवारी ने दिल्ली जल बोर्ड के बारे में कहा कि 2013 के पहले 600 करोड़ का फायदा हुआ. 57895 करोड़ का लोन है दिल्ली जल बोर्ड पर. लोन लेकर क्या किया? 2015 और 2016 के बाद दिल्ली जल बोर्ड का बैलेंसशीट ही नहीं बना. उन्होंने कहा कि आप की सरकार ने सीएजी की 22 लेटर का जवाब नहीं दिया.
मनोज तिवारी ने केजरीवाल सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिजली हाफ और पानी माफ होगी. इलेक्ट्रिसिटी टैक्स, apac चार्जेस, फिक्स्ड चार्जेस, सब्सिडी के कई हेड को मिलाकर 49636 करोड़ वसूला और बिजली कंपनियों को दिया गया.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.









