
मनोज जरांगे के 'यूटर्न' से किसे फायदा, किसे नुकसान? जानिए महाराष्ट्र के सियासी समीकरण
AajTak
मीडिया से बातचीत करते हुए मनोज जरांगे पाटील ने कहा, “एक समाज के बल पर हम चुनाव नहीं लड़ सकते. मुस्लिम और दलित समुदाय के नेताओं से हमने उम्मीदवारों की लिस्ट मांगी थी, लेकिन वह नहीं मिल पाई, इसलिए इस चुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारेंगे.”
महाराष्ट्र की राजनीति में एक्स फैक्टर के नाम से जाने जाने वाले मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटील ने चुनाव से खुद को अलग कर लिया है. इतना ही नहीं, उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को आदेश दिया है कि मराठा आंदोलन की तरफ से जिन्होंने भी नामांकन दाखिल किया था वह अपना तक नाम वापस लें. मनोज जरांगे पाटील की इस चाल से महायुति (बीजेपी,एनसीपी और शिवसेना गठबंधन) ज्यादा परेशान नजर आ रही है.
मीडिया से बातचीत करते हुए मनोज जरांगे पाटील ने कहा, “एक समाज के बल पर हम चुनाव नहीं लड़ सकते. मुस्लिम और दलित समुदाय के नेताओं से हमने उम्मीदवारों की लिस्ट मांगी थी, लेकिन वह नहीं मिल पाई, इसलिए इस चुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारेंगे.”
उन्होंने राजनीतिक नेताओं पर तंज कसते हुए कहा, “ राजनीति हमारा खानदानी धंधा तो नहीं है. हमने किसी भी पार्टी या नेता को सपोर्ट नहीं दिया है. जो 400 पार का नारा दे रहे थे, उनका क्या हुआ आपने देखा है. मराठा समुदाय का दबदबा कायम रहेगा इसमे कोई शक नहीं. आप सभी को चुपचाप जाना है और वोट कर के वापस आना है. मराठा समुदाय ने अपनी लाइन समझ लेनी चाहिए.” जो महाराष्ट्र की सियासत को जानते हैं उन्हे जरांगे पाटील की इस भाषा से काफी कुछ समझ आता है.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र चुनाव: एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की पत्नी ने वापस लिया नाम, मनोज जरांगे और गोपाल शेट्टी भी रेस से पीछे हटे जरांगे-पाटील चुनाव मे नहीं, तो फायदा किसे? मनोज जरांगे पाटील मराठवाडा से आते है. मराठवाडा मे लोकसभा की 8 सीटे हैं. पिछले लोकसभा चुनाव मे जरांगे पाटील ने देवेंद्र फडणवीस औऱ बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोला था. इसका सबसे बडा नुकसान बीजेपी और शिंदे की शिवसेना को उठाना पडा. मराठवाडा की 8 लोकसभा सीटों मे से 7 सीटे महायुती हार गई. इतना ही नहीं, मराठवाडा से सटे विदर्भ के यवतमाल और पश्चिम महाराष्ट्र के सोलापुर, अहमदनगर और माढा लोकसभा चुनावक्षेत्र मे भी इसका असर दिखा और वहां भी बीजेपी को हार का सामना करना पडा. मराठा समुदाय का गुस्से को दलित और मुस्लिम समुदाय का भी साथ मिला था. और यह वोट बैंक महायुती के हार के लिए जिम्मेदार रही. मनोज जरांगे उम्मीदवार खडे करते तो किसे नुकसान होता? मनोज जरांगे पाटील के उम्मीदवार चुनाव में आए इसलिए महायुती के कुछ नेता जरुर प्रयासरत थे. क्योंकि उन्हें मराठा, दलित और मुस्लिम वोट बैंक में सेंध लगानी थी जिससे महाविकास आघाडी को नुकसान होता. अगर जरांगे पाटील के उम्मीदवार चुनाव मे आते तो मराठा, दलित और मुस्लिम वोटों का डिविजन होना तय था. अगर ऐसा होता, तो महाविकास आघाडी को इसका सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पडता. इसलिए मनोज जरांगे पाटील के चुनाव ना लडने के निर्णय पर शरद पवार ने भी खुशी जाहिर की है. उन्होने कहा, “ महाविकास आघाडी और जरांगे पाटील ने का चुनावी राजनीति से दूर रहना, इना कोई आपसी संबंध नहीं है. मुझे खुशी है कि उन्होंने यह निर्णय लिया. अगर उन्होंने उम्मीदवार उतारे होते तो उसका लाभ बीजेपी को मिलता यह साफ है.”
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र चुनाव में असर डालेगा मराठा आरक्षण का मुद्दा? मनोज जरांगे से मिले दलित और मुस्लिम लीडर्स …तो अब चुनाव मे क्या होगा? मराठवाडा मे विधानसभा की 46 सीटे है. औऱ पश्चिम महाराष्ट्र मे 70 सीटे हैं. इन दोनों क्षेत्रों में मनोज जरांगे का खासा प्रभाव है. इसलिए हर पार्टी के उम्मीदवार मनोज जरांगे पाटील का सपोर्ट पाने के लिए उनसे मिलने जाता रहा है. लोकसभा चुनावों मे मराठा समुदाय के साथ-साथ संविधान बदलने का प्रचार और मुस्लिम समुदाय को टार्गेट करने की वजह से तीनों समुदाय महाविकास आघाडी के साथ खडे रहे.
इस बार मुस्लिम समुदाय के खिलाफ बीजेपी नेताओं की बयानबाजी की वजह से ज्यादातर यहीं पैटर्न रिपीट होने की संभावना जताई जा रही है. दूसरी ओर महाविकास आघाडी के इसी वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए बीजेपी ने “कटेंगे तो बटेंगे” की लाईन पर अपना प्रचार शुरु किया है. इससे महायुती हिंदू वोटों को एकसाथ रखकर ज्यादा फायदा चाहती है. लेकिन अजित पवार की पार्टी की विचारधारा उसमे बड़ा स्पीड ब्रेकर नजर आती है. क्योंकि वह आज भी सेक्युलर पार्टी के तौर पर ही काम कर रही है. इसलिए अब मनोज जरांगे पाटील के चुनाव ना लड़ने की चाल महायुती को काफी नुकसान पहुंचा सकती है. क्या चुनाव ना लडने के निर्णय के बाद भी मराठा समुदाय जरांगे के साथ रहेगा? मनोज जरांगे पाटील ने पिछले तीन महींनों से चुनावों मे उतरने की घोषणा कर के मराठा समुदाय को एक आशा दिखाई थी. दिग्गज मराठा नेताओं से हटकर गरीब औऱ मध्यम वर्ग के मराठा युवा इसे एक नए मौके के तौर पर देख रहे थे. मनोज जरांगे ने काफी जगहों पर चुनाव लडने की इच्छा रखनेवालों को नामांकन दाखिल करने को कहा था. अब उन्हें फिर से यू टर्न लेने को कहा जा रहा है, इसका क्या असर समुदाय पर होगा यह अभी साफ नहीं हुआ है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.





