
मनी लॉन्ड्रिंग केस में वेणुगोपाल धूत को सशर्त जमानत, देश छोड़ने पर लगी रोक
AajTak
वेणुगोपाल धूत को पांच लाख के निजी मुचलके पर जमानत दी गई है. जमानत के दौरान कोर्ट ने धूत से कहा कि जांच अधिकारी जब भी उन्हें जांच के लिए बुलाएंगे उन्हें हाजिर होना होगा. जमानत के साथ शर्त यह भी रखी गई है कि कोर्ट की अनुमति के बिना वह देश छोड़कर नहीं जा सकते हैं.
वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के वेणुगोपाल धूत को 12 मार्च को पीएमएलए कोर्ट ने जमानत दे दी. कोर्ट ने उन्हें यह जमानत आईसीआईसीआई बैंक से जुड़े एक मामले में दी. इस मामले में 1,875 करोड़ रुपये संबंधी विवाद है. इस हाई प्रोफाइल मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर रही है. धूत को पांच लाख के निजी मुचलके पर जमानत दी गई है. जमानत के दौरान कोर्ट ने धूत से कहा कि जांच अधिकारी जब भी उन्हें जांच के लिए बुलाएंगे उन्हें हाजिर होना होगा. जमानत के साथ शर्त यह भी रखी गई है कि कोर्ट की अनुमति के बिना वह देश छोड़कर नहीं जा सकते हैं. धूत की जमानत याचिका में उनके स्वास्थ्य का हवाला दिया गया था और बताया गया था कि कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद उनकी तबीयत ठीक नहीं रह रही है. याचिका में उनके व्यवहार का भी जिक्र किया गया था. कहा गया था कि धूत ने जांच एजेंसी के साथ मदद में सहयोग किया है. वह हमेशा जांच एजेंसी के बुलाने पर मौजूद रहे हैं.
हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










