
मनी लॉन्ड्रिंग केस: चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली जमानत
AajTak
आरोप है कि दीपक कोचर की फर्म न्यूपावर रिन्यूएबल्स में 2010 में 64 करोड़ रुपए वीडियोकॉन ग्रुप और 325 करोड़ मैट्रिक्स फर्टिलाइजर के द्वारा निवेश किए गए थे. ये निवेश ICICI बैंक से लोन मिलने के तुरंत बाद किया गया था.
आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर के पति और कारोबारी दीपक कोचर को गुरुवार को बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है. दीपक को मनी लॉन्ड्रिंग रोधी कानून के तहत आईसीआईसीआई बैंक- वीडियोकॉन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने सितंबर में गिरफ्तार किया था. बता दें कि इसी साल फरवरी में आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ चंदा कोचर को भी अग्रिम जमानत मिल गई है. चंदा कोचर को 5 लाख रुपये के बांड और बिना अनुमति विदेश यात्रा न करने की शर्त पर जमानत मिली है. चंदा कोचर पर वेणुगोपाल धूत को लोन देने के एवज में घूस लेने का आरोप है. चंदा कोचर के वकील विजय अग्रवाल ने जमानत की पुष्टि की है.क्या है मामला आरोप है कि दीपक कोचर की फर्म न्यूपावर रिन्यूएबल्स में 2010 में 64 करोड़ रुपए वीडियोकॉन ग्रुप और 325 करोड़ मैट्रिक्स फर्टिलाइजर के द्वारा निवेश किए गए थे. ये निवेश ICICI बैंक से लोन मिलने के तुरंत बाद किया गया था. ईडी का आरोप है कि 7 सितंबर 2009 को 300 करोड़ रुपये का ऋण कंपनी को मिला और उसके अगले ही दिन आरोपी धूत ने 64 करोड़ रुपये की राशि न्यूपॉवर रिन्यूएबल प्राइवेट लिमिटेड को भेज दी. इस कंपनी का प्रबंधन आरोपी चन्दा कोचर के पति दीपक कोचर अपनी दूसरे कंपनी सुप्रीम एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से करते हैं.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











