
मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद क्या कैबिनेट फेरबदल करेंगे केजरीवाल? कौन संभालेगा फाइनेंस
AajTak
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद अब ये चर्चा हो रही है कि क्या सीएम केजरीवाल दिल्ली कैबिनेट में फेरबदल करेंगे या फिर सिसोदिया के पोर्टफोलियो किसी और को देंगे. सबसे बड़ा कयास इस बात को लेकर लगाया जा रहा है कि दिल्ली का अगला बजट कौन पेश करेगा?
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के साथ अब इस बात के कयास लगने लगे हैं कि क्या दिल्ली कैबिनेट में फेरबदल होगा? मनीष सिसोदिया सतेंदर जैन के बाद दिल्ली सरकार के दूसरे मंत्री हैं जो जेल गए हैं. मनीष सिसोदिया के पास दिल्ली सरकार के 33 में से 18 विभाग हैं. इनमें से कुछ अहम पोर्टफोलियो जैसे शिक्षा, वित्त और पीडब्ल्यूडी विभाग भी शामिल हैं.
सवाल है कि क्या दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मनीष सिसोदिया के बदले किसी और राजनेता को अपने कैबिनेट में शामिल करेंगे? पीटीआई के अनुसार दिल्ली सरकार के सूत्रों ने बताया कि अभी दिल्ली कैबिनेट में सिसोदिया के रिप्लेसमेंट की चर्चा करना जल्दबाजी होगी.
सूत्रों ने बताया कि इसमें कोई शक नहीं है कि सिसोदिया सतेंदर जैन की तरह दिल्ली कैबिनेट में मंत्री बने रहेंगे. लेकिन उनके कुछ विभाग दूसरे मंत्रियों को सौंपा जा सकता है.
सिसोदिया के पास 33 में से 18 विभाग
कयास यह भी है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के कुछ अहम विभागों को अपने पास ले सकते हैं. दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के पास दिल्ली सरकार के 33 में से 18 विभाग हैं.
पिछले साल मई में ED द्वारा सतेंदर जैन की गिरफ्तारी के बाद मनीष सिसोदिया की जिम्मेदारी बढ़ गई थी. सीएम केजरीवाल ने सतेंदर जैन के पोर्टफोलियो जैसे स्वास्थ्य, उद्योग, ऊर्जा, गृह, शहरी विकास, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण और जल विभाग को मनीष सिसोदिया को सौंप दिया था.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










