
मनीला में भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या, 4 साल पहले नौकरी करने गया था विदेश
AajTak
मनीला में एक भारतीय युवक को गोलियों से भूनकर मार डाला. जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह जब वो काम पर जा रहा था तभी बदमाशों ने उसे गोली मारी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. परिजनों के मुताबिक यह हत्या लूटपाट को लेकर नहीं की हुई है. क्योंकि लखविंदर की लाश के पास रुपये वैसे ही मिले.
फिलीपींस की राजधानी मनीला में एक भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक पंजाब के फिरोजपुर का रहने वाला था. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक लखविंदर का परिवार भारत सरकार से इंसाफ की गुहार लगा रहा है. गांव उगोके के रहने वाला लखविंदर रोजी टोरी कमाने विदेश गया था.
मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा महज 27 साल का था और वो चार साल पहले ही काम करने मनीला गया था. वो अपनी पत्नी के साथ वहीं रह रहा था. लखविंदर फाइनेंस का काम करता था. मनीला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है.
मनीला में भारतीय युवक को गोलियों से भून दिया
मंगलवार सुबह जब वो काम पर जा रहा था तभी बदमाशों ने उसे गोली मारी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. परिजनों के मुताबिक यह हत्या लूटपाट को लेकर नहीं की हुई है. क्योंकि लखविंदर की लाश के पास रुपये वैसे ही मिले. लखविंदर के परिजनों ने मनीला पुलिस से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है.
परिजनों का आरोप साजिश के तहत हत्या की गई
लखविंदर के परिजनों का कहना है कि उन्हें शक है कि यह कत्ल रंजिश के तहत किया गया है. लखविंदर ने एक उन्हें बताया था कि उसे ऐसा लगता है कि कोई उसकी जासूसी कर रहा है. परिजन उसका शव जल्द से जल्द भारत लाने की गुहार लगा रहे हैं.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










