
मनाली: होटल के कमरा नंबर 302 में लड़की का कत्ल, सूटकेस में मिली लाश, ऐसे पकड़ा गया आरोपी
AajTak
मनाली के एक होटल में लड़की की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने बताया कि 13 मई को लड़का और लड़की घूमने आए थे. दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और लड़के ने होटल के कमरे में लड़की की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने का प्रयास किया. लेकिन होटल स्टाफ की जागरूकता की वजह से वह पकड़ा गया.
हिमाचल प्रदेश के मनाली में एक महिला पर्यटक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. घटना के कुछ घंटों के अंदर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मृतका की पहचान शीतल कौशल (23) पुत्री कैलाश कौशल के तौर पर हुई है. मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया है.
पुलिस ने बताया मृतका मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली थी और आरोपी विनोद ठाकुर (25) पलवल हरियाणा का रहने वाला है. 13 मई को दोनों मनाली घूमने आए थे. बीती शाम विनोद ने वोल्वो बस स्टैंड जाने के लिए टैक्सी मंगवाई और होटल से अकेले ही निकलने लगा.
होटल के कमरे में हुई युवती की हत्या
इस पर होटल के स्टाफ को कुछ शक हुआ और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. विनोद को कुछ शक हुआ कि पुलिस आने वाली है और मौके से फरार हो गया. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सूटकेस खोला तो उसमें युवकी लाश पड़ी थी. तुरंत ही इलाके की नाकाबंदी की और देर रात ही विनोद कुल्लू के पास बजौरा से गिरफ्तार कर लिया.
सूटकेस में मिला शव, कुछ घंटों में आरोपी अरेस्ट
इस मामले पर एसपी डॉक्टर कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि 13 मई को युवक और युवती मनाली घूमने आए थे. उन्होंने होटल का 302 नंबर बुक कराया था. युवक ने होटल के कमरे में युवती की हत्या की और शव को ठिकाने लगाने का प्रयास किया. लेकिन होटल स्टाफ की जागरूकता की वजह से वह पकड़ा गया.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











