
मनाली: अटल टनल रोहतांग और आसपास के इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी, सैलानियों और व्यापारियों के खिले चेहरे
AajTak
मनाली और आसपास के क्षेत्रों में सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो गई है. अटल टनल रोहतांग, कोकसर, मढ़ी और गुलाबा में बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है और ठंड बढ़ गई है. बर्फबारी से पर्यटन व्यवसायियों और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है, क्योंकि अब सैलानियों के बढ़ने की उम्मीद है.
हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत पर्यटन नगरी मनाली और इसके आसपास के इलाकों में लंबे इंतजार के बाद सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो गई. शनिवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली, और अटल टनल रोहतांग, रोहतांग पास, कोकसर, मढ़ी और गुलाबा जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया.
बर्फबारी के कारण घाटी में ठंड बढ़ गई है और तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. इससे पहले, कुल्लू जिले में लंबे समय तक बारिश और बर्फबारी नहीं होने के कारण सूखे जैसे हालात बन गए थे. बर्फबारी की शुरुआत ने ना केवल स्थानीय लोगों को राहत दी है, बल्कि पर्यटन से जुड़े व्यवसायियों के चेहरों पर भी खुशी ला दी है.
मनाली में हुई सीजन की पहली बर्फाबारी
स्थानीय निवासी सुनील ने कहा कि बर्फबारी से पर्यटन में इजाफा होगा. बाहरी राज्यों से सैलानी अब कुल्लू-मनाली का रुख करेंगे, जिससे पर्यटन कारोबार को रफ्तार मिलेगी. उम्मीद है कि यह बर्फबारी का दौर आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा.
चंबा, कांगड़ा, किन्नौर और कुल्लू में 23 नवंबर को हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं. उधर, अटल टनल के पास बर्फबारी की चाह में काफी संख्या में टूरिस्ट पहुंचे हैं. लाहौल घाटी में बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि हिमाचल प्रदेश में अगले सात दिन तक मौसम साफ रहेगा. जबकि वहीं, मंडी के सुंदरनगर, बिलासपुर में धुंध का येलो अलर्ट रहेगा.
पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खुशी के खिले

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









