
मनसुख हिरेन मामले में एक और ऑडी मिली, NIA ने जब्त की कार
AajTak
मानसुख हिरेन मामले में इस्तेमाल की गई एक और ऑडी कार NIA की टीम को मिली है. इस कार को वसई इलाके से एनआईए ने जब्त किया है. जानकारी के मुताबिक जांच एजेंसी को बहुत दिनों से इस कार की तलाश थी.
मनसुख हिरेन मामले में इस्तेमाल की गई एक और ऑडी कार NIA की टीम को मिली है. इस कार को वसई इलाके से एनआईए ने जब्त किया है. जानकारी के मुताबिक जांच एजेंसी को बहुत दिनों से इस कार की तलाश थी. यह कार किसने इस्तेमाल किया और इस कार की क्या भूमिका है, फ़िलहाल इसकी जांच NIA की टीम कर रही है. जानकारी यह भी मिल रही है कि इस ऑडी कार से NIA को और भी कुछ सबूत हासिल हो सकते हैं.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











