
मनसुख हिरेन कत्ल: कई किरदारों के चेहरे से नकाब हटना बाकी, सरगर्मी से तलाश रही है NIA
AajTak
NIA के सूत्रों ने बताया है कि मनसुख हत्याकांड में और भी लोग शामिल हैं जिनकी उसे तलाश है. NIA अभी तक इन लोगों की पकड़ नहीं सकी है लेकिन जल्द ही NIA उन तक पहुंचने वाली है.
मनसुख हिरेन हत्याकांड मामले में जांच अहम मुकाम पर पहुंच चुका है और ये लगभग स्पष्ट हो गया है कि उसकी किसी और ने नहीं बल्कि सचिन वाजे ने करवाई है और वो हत्या के समय खुद भी मौजूद था. इस मामले में अब NIA सूत्रों ने बताया है कि मनसुख हत्याकांड में और भी लोग शामिल हैं जिनकी NIA को तलाश है. NIA अभी तक इन लोगों की पकड़ नहीं कर सकी है लेकिन जल्द ही उन गुनहगारों तोक अपनी पहुंच बनाने वाली है. NIA के सूत्रों के मुताबिक NIA ने सचिन वाजे और हाल ही में गिरफ्तार बुकी नरेश और मुंबई पुलिस के पूर्व कांस्टेबल विनायक शिंदे को आमने- सामने बैठाकर दो बार पूछताछ की है. अभी आगे भी तीनों आरोपियों को आमने सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











