
मनमोहन सिंह लगातार 6 बार राज्यसभा सदस्य रहे, देश के इकलौते प्रधानमंत्री जो कभी नहीं रहे लोकसभा के सदस्य
AajTak
पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह छह बार राज्यसभा सदस्य रहे. राज्यसभा का सदस्य रहते सबसे लंबे पीएम कार्यकाल का रिकॉर्ड भी डॉक्टर सिंह के नाम है. वह देश के इकलौते ऐसे पीएम भी हैं जो कभी भी लोकसभा के सदस्य नहीं रहे.
पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का गुरुवार की रात नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में आखिरी सांस ली. देश में आर्थिक उदारीकरण का जनक माने जाने वाले पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को सूचना का अधिकार कानून से लेकर मनरेगा और फूड सिक्योरिटी बिल तक, कई उपलब्धियों के लिए याद किया जाता है. रिफॉर्म्स के लिए देश की सियासत में अलग पहचान रखने वाले डॉक्टर सिंह के नाम आजादी के बाद से अब तक के इतिहास में एक अनोखा रिकॉर्ड भी दर्ज है.
डॉक्टर मनमोहन सिंह देश के इकलौते ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो कभी लोकसभा के सदस्य नहीं रहे. डॉक्टर मनमोहन सिंह वित्त मंत्री बनने से लेकर प्रधानमंत्री पद तक के सफर में राज्यसभा के रास्ते संसद पहुंचते रहे. वह छह बार राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हुए. डॉक्टर सिंह को जब पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री बनाया गया था, तब वह किसी भी सदन के सदस्य नहीं थे. वित्त मंत्री बनाए जाने के बाद 1991 में वह कांग्रेस के टिकट पर असम से पहली बार राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए थे.
यह भी पढ़ें: कल 10 बजे होगी मनमोहन सिंह की अंत्येष्टि, पीएम मोदी-सोनिया-राहुल और प्रियंका ने किए अंतिम दर्शन
डॉक्टर सिंह लगातार पांच बार असम से राज्यसभा सांसद रहे और छठी बार वह राजस्थान से उच्च सदन में पहुंचे थे. 19 अगस्त 2019 से लेकर 3 अप्रैल 2024 तक राजस्थान से राज्यसभा सदस्य रहे. बतौर सांसद मनमोहन सिंह ने आखिरी बार राज्यसभा में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया था. अपने राजनीतिक जीवन में डॉक्टर सिंह ने केवल एक बार 1999 में लोकसभा चुनाव लड़ा था. दिल्ली साउथ सीट से डॉक्टर सिंह बीजेपी के विजय कुमार मल्होत्रा के खिलाफ करीब 30 हजार वोट से चुनाव हार गए थे.
यह भी पढ़ें: 'वह अपनी सामान्य पृष्ठभूमि के मूल्यों को कभी नहीं भूले...' PM मोदी ने मनमोहन सिंह को कुछ ऐसे किया याद
राज्यसभा सदस्य रहते पीएम बनने वाले चौथे नेता

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









