
मध्य प्रदेश से आठ नए फ्लाइट्स को मिली मंज़ूरी, रियासत के टूरिज्म सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा
Zee News
सरकार ने UDAN योजना के तहत 100 हवाई अड्डों के संचालन का लक्ष्य रखा है. इसके तहत कम से कम 1,000 हवाई मार्ग शुरू करने की भी योजना बना रही है, जो छोटे हवाई अड्डों को जोड़ने पर केंद्रित है.
नई दिल्लीः मरकजी नागरिक उड्डयन वजीर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उड्डयन मंत्रालय का ओहदा संभालने के बाद इतवार को मध्य प्रदेश के लोगों को एक बड़ी सौगात दी है. सिंधिया ने छोटे शहरों को महानगरों से जोड़ने के लिए UDAN स्कीम के तहत नई उड़ानों का ऐलान किया है. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने आबाई रियासत मध्य प्रदेश के लिए 8 नई उड़ानों को मंजूरी दी है. इन उड़ानों की शुरुआत 16 जुलाई से होगी. उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में एयरलाइन को टैग करते हुए कहा कि नई उड़ानें स्पाइसजेट के जरिए संचालित की जाएंगी. मंत्री ने कहा कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय और उड्डयन उद्योग UDAN योजना को और ज्यादा ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पाबंद अहद हैं. कांग्रेस छोड़कर पिछले साल भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जुमे को 33वें नागरिक उड्डयन मंत्री का ओहदा संभाला था. Good news for Madhya Pradesh! Starting 8 new flights from July 16 onwards via - Gwalior-Mumbai-Gwalior - Gwalior-Pune-Gwalior - Jabalpur-Surat-Jabalpur - Ahmedabad-Gwalior-Ahmedabad & the aviation industry are committed to take to greater heights! — Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia)
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








