
मध्य प्रदेश में मेडिकल की छात्रा ने किया सुसाइड, हॉस्टल में पंखे से लटकी मिली लाश
AajTak
विदिशा में मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. 19 वर्षीय छात्रा धार जिले की रहने वाली थी. वह मेडिकल कॉलेज में सेकंड ईयर की स्टूडेंट थी. आत्महत्या की जानकारी लगते ही हॉस्टल में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मेडिकल कॉलेज में पहुंच गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
मध्य प्रदेश के विदिशा के अटल बिहारी मेडिकल कॉलेज में मेडिकल की छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. 19 वर्षीय छात्रा मूल रूप से धार जिले के मनावर तहसील की रहने वाली थी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जायजा लिया. पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि आखिर छात्रा ने ऐसा कदम क्यों उठाया.
जानकारी के अनुसार, छात्रा हॉस्टल की छठवें मंजिल पर रूम में तीन छात्राओं के साथ रहती थी. जब उसने सुसाइड किया, उस समय उसके साथ रहने वाली एक छात्रा बाहर गई हुई थी और दूसरी लाइब्रेरी गई थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव को उतारकर कब्जे में ले लिया. पुलिस ने हॉस्टल के स्टूडेंट्स और स्टाफ से पूछताछ की. फिलहाल छात्रा ने आत्महत्या क्यों की, इसकी वजह सामने नहीं आ सकी है.
घटना को लेकर क्या बोले टीआई?
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया और घटना की जानकारी छात्रा के परिजनों को दे दी है. सूचना मिलते ही परिवार के लोग विदिशा के लिए रवाना हो गए. इस संबंध में कोतवाली टीआई आशुतोष सिंह राजपूत ने कहा कि अभी कोई स्पष्ट जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है. परिजनों को सूचना दे दी गई है. परिवार वाले विदिशा पहुंच चुके हैं.
(अगर आपके या आपके किसी परिचित में मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










