
मध्य प्रदेश के इस यूनिवर्सिटी में होगा रामचरितमानस पर डिप्लोमा कोर्स
AajTak
सदियों पुराने जिस रामचरितमानस को अब तक सिर्फ एक धार्मिक ग्रंथ के तौर पर पढ़ा, सुना जाता था उसी रामचरितमानस को मध्य प्रदेश भोज यूनिवर्सिटी के नए डिप्लोमा कोर्स की इन किताबों में वैज्ञानिक नजरिए के साथ पेश किया जा रहा है.
सनातनी धर्म ग्रंथ रामचरितमानस की चौपाई को तो आपने सुना ही होगा, लेकिन अब इन्हीं चौपाइयों को वैज्ञानिक नजरिए से मध्य प्रदेश भोज यूनिवर्सिटी एक नए कोर्स की किताबों में समेटकर पढ़ाने जा रही है. लेकिन रामचरितमानस की चौपाइयों के साइंटिफिक तर्क देने वाले इस कोर्स पर सियासी विवाद शुरू हो गया है. कांग्रेस इसे राजनैतिक धोखे वाले नजरिए से देख रही है. सदियों पुराने जिस रामचरितमानस को अब तक सिर्फ एक धार्मिक ग्रंथ के तौर पर पढ़ा, सुना जाता था उसी रामचरितमानस को मध्य प्रदेश भोज यूनिवर्सिटी के नए डिप्लोमा कोर्स की किताबों में वैज्ञानिक नजरिए के साथ पेश किया जा रहा है. रामचरितमानस की चौपाइयों में जिक्र किए गए रावण के पुष्पक विमान या रामसेतु का पत्थर या राम रावण युद्ध में चलने वाले तीर हो या फिर आकाशवाणी हो, ये तमाम बातों को भोज यूनिवर्सिटी के शुरू हो रहे नए डिप्लोमा कोर्स में अलग-अलग विषयों की किताबों के जरिए ये बताने की कोशिश कि गई है कि सनातन धर्म रामचरितमानस विज्ञान पर आधारित हैं.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









