
मध्य प्रदेशः जाम में फंसे मुरैना के कलेक्टर तो टोल प्लाजा के स्टाफ को मिली ऐसी सजा
AajTak
मुरैना में टोल प्लाजा पर कलेक्टर की गाड़ी 10 मिनट से ज्यादा समय तक जाम में फंसी रही. यही बात कलेक्टर अंकित अस्थाना को नागवार गुजरी और उन्होंने तुरंत मुरैना के एसपी शैलेंद्र सिंह को फोन लगा दिया. और फिर मैनेजर समेत 7 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया.
Morena Toll Plaza Jam: अपने वाहन से यात्रा करते समय आपको कई बार टोल टैक्स बैरियर पर फास्ट टैग होने के बावजूद परेशानी का सामना करना पड़ता है. क्योंकि अक्सर कई टोल टैक्स बैरियर पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं और आप जाम में फंस जाते हैं. ऐसे में आप परेशान होने और इंतजार करने के अलावा कुछ नहीं कर पाते. लेकिन अगर ऐसे ही जाम में कोई वीआईपी फंस जाए तो क्या होता है? चलिए ये हम आपको बताते हैं.
मामला है मध्य प्रदेश के मुरैना जिले का. जहां एक टोल टैक्स बैरियर के मैनेजर समेत 6 कर्मचारियों को थाने की हवा खानी पड़ गई. टोल के स्टाफ को जेल भिजवाने वाला कोई और नहीं बल्कि मुरैना के कलेक्टर साहब थे. उनके कहने पर मुरैना के एसपी ने टोल प्लाजा के कर्मचारियों को पकड़वाकर थाने भिजवा दिया. उनके खिलाफ शांति भंग का मामला दर्ज किया गया है.
दरअसल ये पूरा मामला मंगलवार की रात का है. मुरैना के कलेक्टर अंकित अस्थाना रात को ग्वालियर से मुरैना जा रहे थे. मुरैना से कुछ दूर पहले छौंदा टोल प्लाजा है. जब कलेक्टर अंकित अस्थाना की गाड़ी वहां पहुंची तो दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी. एक-एक करके वाहन निकल रहे थे. इसी वजह से कलेक्टर की गाड़ी 10 मिनट से ज्यादा समय तक टोल प्लाजा के जाम में फंसी रही. यही बात कलेक्टर अंकित अस्थाना को नागवार गुजरी और उन्होंने तुरंत मुरैना के एसपी शैलेंद्र सिंह को फोन लगा दिया.
नतीजा ये हुआ कि मुरैना एसपी शैलेंद्र सिंह ने सिविल लाइन थाना पुलिस को टोल प्लाजा पर भेजा और टोल प्लाजा के मैनेजर समर्थ गर्ग समेत 6 कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस सभी गिरफ्तार कर्मचारियों को थाने ले गई. और उनके खिलाफ शांति भंग की धारा में एफआईआर भी दर्ज कर ली. बुधवार को मैनेजर समेत सभी कर्मचारियों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया.
इस बारे में जब आज तक की टीम ने टोल प्लाजा के मैनेजर समर्थ गर्ग से फोन पर बातचीत की तो समर्थ गर्ग ने बताया की मुरैना कलेक्टर की गाड़ी टोल प्लाजा से गुजर रही थी. वाहन अधिक होने की वजह से उनकी गाड़ी 10 मिनट तक टोल प्लाजा के जाम में फंसी रही और इसी वजह से उन्होंने पुलिस बुलवाकर उन्हें और उनके स्टाफ को हवालात में बंद करवा दिया.
समर्थ गर्ग से पूछा गया कि वीआईपी और अधिकारियों के निकलने के लिए कोई अलग से लाइन नहीं है, इस पर उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा पर वीआईपी और अधिकारियों के लिए अलग से कोई लाइन नहीं बनाई गई है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







