
मध्य-पूर्व के ये मुस्लिम देश 'सबसे अधिक गुस्सैल', जानें किनका किनका है नाम
AajTak
अमेरिकी कंपनी Gallup की हालिया Global Emotions Report में मध्य-पूर्व के देश लेबनान को सबसे अधिक गुस्से वाला देश बताया गया है. वहीं इराक इस रिपोर्ट में चौथे स्थान पर है और जॉर्डन का स्थान छठा है. इसके पीछे राजनीतिक अस्थिरता, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जैसे कारकों को जिम्मेदार ठहराया गया है.
अरब दुनिया के तीन देशों लेबनान, इराक और जॉर्डन को दुनिया के 'सबसे गुस्से' वाले देशों (World's angriest countries) में जगह दी गई है. अमेरिकी कंपनी Gallup की हालिया Global Emotions Report में लेबनान को सबसे अधिक गुस्से वाले देश का दर्जा दिया गया है. वहीं, मुस्लिम देशों में से इराक इस वार्षिक रिपोर्ट में चौथे स्थान पर है और जॉर्डन का स्थान छठा है.
पीछे की वजह क्या?
दूसरे देशों की तरह ही ये अरब देश कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन, फूड-चेन सप्लाई पर रोक और यात्रा प्रतिबंधों से उबरने की कोशिश कर ही रहे थे कि रूस-यूक्रेन युद्ध ने मुद्रास्फीति को और बढ़ा दिया. इससे गरीबों के लिए दो वक्त की रोटी जुटा पाना भी मुश्किल हो गया. ऊपर से राजनीतिक अस्थिरता, भ्रष्टाचार ने इन देशों के साथ-साथ दुनियाभर के लोगों में चिंता, गुस्सा, हिंसा, अशांति आदि को बढ़ावा दिया. गैलप के वोटिंग में पाया गया कि जनता का गुस्सा और बढ़ रहा है. रिपोर्ट पर विशेषज्ञों का कहना है कि इन देशों की सरकारों को इसे गंभीरता से लेना चाहिए.
विश्व भर में बढ़ रही नकारात्मकता
Gallup ने पहली बार 2006 में ये वार्षिक सर्वे शुरू किया था. इस सर्वे में 122 देशों की 15 साल और उससे बड़ी आबादी को शामिल किया जाता है.
Gallup के सर्वे में देखा गया है कि नकारात्मक भावनाएं - तनाव, उदासी, क्रोध, चिंता और दर्द - पिछले साल एक रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया. वैश्विक स्तर पर 41 प्रतिशत वयस्कों ने कहा कि उन्होंने पिछले दिनों तनाव का अनुभव किया था. इस सर्वे से ये बात भी सामने आई कि साल 2021 अब तक का सबसे तनावपूर्ण साल रहा है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











