
मध्य नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया, एक हफ्ते में दूसरी बार कांपी धरती
AajTak
काठमांडू घाटी और मध्य नेपाल के अन्य हिस्सों में शनिवार सुबह रिक्टर पैमाने पर 5.3 तीव्रता का भूकंप आया. हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि किसी के नुकसान या हताहत होने की कोई खबर नहीं है.
काठमांडू घाटी और मध्य नेपाल के अन्य हिस्सों में शनिवार सुबह रिक्टर स्केल पर 5.3 तीव्रता का भूकंप आया. हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि किसी के नुकसान या हताहत होने की कोई खबर नहीं है. नेपाल में एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार भूकंप आया है. इससे पहले 31 जुलाई को 5.5 रिक्टर स्केल की तीव्रता से भूकंप आया था.
राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र के अनुसार, सुबह 5:26 बजे आए 5.3 तीव्रता के भूकंप का केंद्र नुवाकोट जिले के बेलकोट गढ़ी में था. बता दें कि अप्रैल 2015 में 7.8-तीव्रता के विनाशकारी भूकंप ने नेपाल को हिलाकर रख दिया था. इस घटना में करीब 9 हजार लोग मारे गए थे और करीब 22 हजार लोग घायल हो गए थे. तब भूकंप की वजह से 800,000 से ज्यादा घर और स्कूल भवन क्षतिग्रस्त हो गए थे.
बता दें कि 6 दिन पहले रविवार की सुबह नेपाल की राजधानी काठमांडू में भूकंप के झटके लगे थे. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (National Center for Seismology)के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई.
तब भूकंप का असर बिहार के भी कई जिलों में देखने को मिला था. भूकंप के झटके सुबह 7.58 पर महसूस किए गए. नेपाल राजधानी काठमांडू में रविवार की सुबह सब कुछ सामान्य था. छुट्टी का दिन होने की वजह से लोग अपने घरों में थे. लेकिन धरती हिलने से हड़कंप मच गया. नेपाल से सटे मधुबनी, समस्तीपुर, अररिया, कटिहार, सीतामढ़ी में सुबह 7.58 बजे धरती हिली.नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक राजधानी से 147 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











