
मध्यप्रदेश में लगातार दूसरे दिन भी प्रीमियम पेट्रोल की कीमतें 100 के पार, जनता त्रस्त!
AajTak
शनिवार को जो प्रीमियम पेट्रोल 100.04 रुपये की दर से बिक रहा था, वो रविवार के दिन 100.34 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया.
पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों ने मध्यप्रदेश में लोगों को हलकान किया हुआ है. आलम यह है कि लगातार दूसरे दिन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रीमियम पेट्रोल ₹100 से ऊपर की कीमत पर बिका. बेतहाशा बढ़ती पेट्रोल की कीमतों से आम आदमी परेशान है तो वहीं राजनीतिक दल एक दूसरे पर हमला करने का मौका नहीं छोड़ रहे. 100 यानी शतक. क्रिकेट में जब खिलाड़ी शतक बनाता है तो मैदान से लेकर हर क्रिकेट प्रेमी झूम उठता है. लेकिन भोपाल के पेट्रोल पंप पर 100 का आंकड़ा देखकर हर किसी के पसीने छूट रहे हैं. जी हां, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत ₹100 को पार कर चुकी है. बीते 2 दिनों से यहां प्रीमियम पेट्रोल ₹100 से ऊपर की कीमत पर बिक रहा है तो सामान्य पेट्रोल की कीमतें भी धीरे-धीरे शतक की ओर लगभग पहुंच चुकी हैं. भोपाल में लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. रविवार को पेट्रोल शनिवार के मुकाबले 30 पैसे महंगा बिका. शनिवार को जो प्रीमियम पेट्रोल 100.04 रुपये की दर से बिक रहा था वो रविवार को 100.34 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया. वहीं सामान्य पेट्रोल शनिवार के 96.37 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर रविवार को 96.67 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









