
मधुबाला की बायोपिक बनने से नाराज बहन, कहा- ऐसा किया तो मैं उनको घसीट कर कोर्ट ले जाउंगी
AajTak
मधुर ने बताया कि वो मधुबाला की बायोपिक बनाने जा रही हैं, जिसमें उनके द्वारा किए अच्छे कामों को दिखाया जाएगा. उन्होंने बताया कि मधुबाला एक चैरिटेबल शख्सियत थीं, वो अकसर ही लोगों की मदद किया करती थीं. और ये उनका राइट है कि अपनी बहन की जिंदगी को वो लोगों को दिखाएं.
लेजेंड्री एक्ट्रेस मधुबाला के चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी आई है. दिवंगत एक्ट्रेस की लाइफ पर जल्द ही बायोपिक बनने वाली है. इस ऑफिशियल बायोपिक फिल्म को एक्ट्रेस की बहन मधुर ब्रिज भूषण को-प्रोड्यूस करने वाली हैं, उन्होंने इसके राइट्स भी ले लिए हैं. मधुर ने सभी फिल्ममेकर्स को वॉर्निंग भी दे डाली है कि उनके परमिशन के बिना कोई इस टॉपिक पर फिल्म नहीं बनाएगा. मधुर 80 साल की हैं, और उन्होंने साफ तौर पर ये क्लियर किया है कि मधुबाला पर बनने वाली कोई भी फिल्म उनके और परिवार का इमोशनल और लीगल राइट है.
बहन ने कैप्चर किए राइट्स
इस फिल्म को मधुर ब्रज भूषण Madhubala Ventures Pvt Ltd के बैनर तले Brewing Thoughts Pvt Ltd के साथ मिलकर प्रोड्यूस करेंगी. राइट्स कैप्चर करने के बाद मधुबाला ने कड़े शब्दों में सबको वॉर्निंग दी कि जो भी इस बायोपिक को उनकी मर्जी के बिना बनाने की कोशिश करेगा, उसे लीगल एक्शन फेस करना पड़ेगा. उन्होंने बताया कि उनके पार्टनर्स पहले से ही कुछ लोगों के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं. जिन्होंने बिना अप्रूवल दिवंगत स्टार मधुबाला के जीवन पर बुक लिखने या फिल्म बनाने की कोशिश की थी.
मधुर ने कहा- ''मैं सभी से रिक्वेस्ट करना चाहूंगी कि कोई भी ऐसा प्रोजेक्ट बिना मेरी मर्जी के ना करे, जो मधुबाला की लाइफ पर बेसड हो या इंस्पायर्ड हो. कृप्या इस पल को हमारे लिए बर्बाद ना करें. अगर लोग मेरी गुजारिश पर ध्यान नहीं देंगे तो मेरे पास उनके खिलाफ सख्त लीगल एक्शन लेने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं रह जाएगा. मैं उनके खिलाफ मेरी फैमिली को दुख पहुंचाने और मानसिक प्रताड़ना का केस करने के लिए बाध्य रहूंगी. मैं उनको घसीट कर कोर्ट ले जाउंगी. मैं एक फाइटर हूं और कोर्ट में भी इस लड़ाई को जारी रखुंगी.''
मधुर ने दी स्ट्रिक्ट वॉर्निंग
मधुर ने बताया कि वो मधुबाला की बायोपिक बनाने जा रही हैं, जिसमें उनके द्वारा किए अच्छे कामों को दिखाया जाएगा. उन्होंने बताया कि मधुबाला एक चैरिटेबल शख्सियत थीं, वो अकसर ही लोगों की मदद किया करती थीं. और ये उनका राइट है कि अपनी बहन की जिंदगी को वो लोगों को दिखाएं. मधुर ने बताया कि उन्हें और उनकी बहन को लोगों ने मानसिक और भावुक तौर पर यातनाएं दी हैं, इसलिए वो किसी को हक नहीं देती हैं कि उनपर कोई भी फिल्ममेकर फिल्म बनाए.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











